फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल-8 के खिलाड़ियों की नीलामी शुरू

Mon, 16 Feb 2015 01:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण के लिए एक बार फिर सोमवार को क्रिकेटरों की नीलामी होगी, जिसमें युवराज सिंह और अमला पर फ्रेंचाइजियों की नजरें होंगी।
विज्ञापन


पिछले साल युवराज को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू ने रिकॉर्ड 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। नीलामी में कुल 344 खिलाड़ी शामिल होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

युवराज और अमला पर सबकी नजर

आईपीएल 8 की नीलामी में दुनियाभर के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। युवराज सिंह और हाशिम अमला के अलावा ढेरों क्रिकेटरों की किस्मत का पिटारा आज खुलने वाला है।

द‌क्षिण अफ्रीका के बल्‍लेबाज हाशिम अमला इस बार की नीलामी में शामिल बड़ा चेहरा है और उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखा गया है। अमला के अलावा युवराज सिंह, दिनेश कार्तिक और केविन पीटरसन का भी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है।

इसके अलावा श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज भी इस लिस्ट में शामिल हैं और उनका बेस प्राइज डेढ़ करोड़ रुपए है। इंग्लैंड के इयोन मोर्गन का भी यही बेस प्राइज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें