फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसीए की नई क्रिकेट सलाहकार समिति के अध्यक्ष बने अतुल वासन

Fri, 04 Dec 2020 07:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीडीसीए
विज्ञापन

दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने शुक्रवार को टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अतुल वासन को आगामी सत्र के लिए अपनी क्रिकेट सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया।

विज्ञापन


तीन सदस्यीय समिति में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर परविंदर अवाना और रॉबिन सिंह जूनियर भी हैं। डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली द्वारा लिया गया यह पहला क्रिकेट संबंधी नीतिगत फैसला है।


यह समिति डीडीसीए अध्यक्ष को चयन समितियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति संबंधी सुझाव देगी। क्रिकेट से जुड़े सभी पदों पर नियुक्ति के नियम और शर्तें भी यह समिति तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली ने शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा, 'हर पहलू में उच्च स्तरीय पारदर्शिता बनाए रखना इस समिति की जिम्मेदारी होगी।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें