फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI Vs Lodha: केंद्र सरकार भी कूदी विवाद में

Fri, 20 Jan 2017 05:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : getty
विज्ञापन
बीसीसीआई और लोढ़ा समिति के बीच चल रहे विवाद में अब केंद्र सरकार भी कूद पड़ी है। एटर्नी जनरल मुकुल रोहातगी ने सुप्रीम कोर्ट से निवेदन किया है कि वो इस मामले में अपने फैसले पर पुन: विचार करे। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बोर्ड के टॉप अधिकारियों को पद से हटाया था।
विज्ञापन


एटर्नी जनरल ने कहा कि बीसीसीआई एक प्राइवेट संस्था है, जिसका असर सरकार पर भी पड़ता है। सरकार ने रेलवे, सेना और युनिवर्सिटीज की ओर से याचिका दायर की है, जिसमें सरकारी महकमों के लोगों के पदासीन होने के फैसले को वापिस लेने के मांग की गई है। इसके साथ सेना, रेलवे और विश्वविद्यालयों को वोट देने का भी अधिकार नहीं होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

नए अधिकारियों पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

अनुराग ठाकुर - फोटो : getty
इसके साथ ही न्यायमित्र गोपाल सुब्रह्मणयम ने कोर्ट को एक बंद लिफाफे में बीसीसीआई अधिकारियों के लिए 9 नाम सुझाए हैं। इस विषय पर कोर्ट ने कहा है कि 9 लोगों की समिति बहुत बड़ी होगी। कोर्ट यह भी कहा कि वो इस फैसले पर विचार करेगा और बुधवार तक अपना फैसला सुनाएगा।

2 जनवरी को अनुराग ठाकुर और अजय शिर्के को पद से हटान के बाद गोपाल सुब्रह्मणयम और अनिल दीवान से बीसीसीआई अधिकारियों के नए नामों के लिए सुझाव मांगे थे। कोर्ट ने अनुराग ठाकुर से पूछा कि उन्हें कोर्ट अवमानना का दोषी क्यों नहीं माना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें