फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान माहौल हुआ गर्म, गिल-शाहीन के बीच हुई बहस; अभिषेक से उलझे हारिस रऊफ

Sun, 21 Sep 2025 10:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पाकिस्तान ने भारत के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा है और अभिषेक शर्मा तथा शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बहस हुई।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान माहौल गर्म हो गया। एशिया कप के सुपर चार चरण में दोनों टीमों का मैच हो रहा है। पाकिस्तान ने भारत के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा है और अभिषेक शर्मा तथा शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बहस हुई।
विज्ञापन
Trending Videos

भारत को मिला 172 रनों का लक्ष्य
पाकिस्तान ने भारत के सामने एशिया कप के मुकाबले में 172 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन पाकिस्तान ने भारत की खराब फील्डिंग का फायदा उठाया और 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाजी साहिबजादा फरहान ने 58 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से शिवम दुबे को दो विकेट मिले, जबकि हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

अभिषेक-गिल की शानदार साझेदारी
पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक और गिल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। भारत ने पावरप्ले के दौरान बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए थे। पावरप्ले के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों में बहस हुई जिससे मैदान पर माहौल गर्म हो गया। दरअसल, शाहीन अफरीदी भारत की पारी का चौथा ओवर डालने आए और गिल ने दो चौके लगाए। इसके बाद शाहीन और गिल के बीच कुछ बहस हुई जिसके बाद गिल ने शाहीन को जाने का इशारा किया।
 
विज्ञापन

अंपायर ने किया बीच बचाव
इसके बाद अगला ओवर डालने हारिस रऊफ आए। गिल ने फिर आखिरी गेंद पर चौका जड़ा जिसके बाद अभिषेक और रऊफ के बीच तीखी बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख अंपायर गाजी सोहेल ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। इससे पहले ग्रुप चरण के मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए थे जिसके बाद बड़ा बवाल हुआ था। भारत ने यह नीति इस मैच में भी यही रणनीति जारी रखी और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान फिर सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें