फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे के प्यार में पागल था पाक क्रिकेटर, कर रखी थी किडनैप करने की पूरी प्लानिंग

Fri, 29 Dec 2017 01:06 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
सोनाली बेंद्रे - फोटो : twitter
विज्ञापन
क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच प्यार होना अब ट्रेंड बन चुका है। हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी की। इससे पहले जहीर खान ने सागरिका घाटगे और युवराज सिंह ने हेजल कीच से शादी की। इतिहास पर नजर डाले तो यह फेहरिस्त और भी लंबी है। 
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड की इन परियों पर सिर्फ टीम इंडिया के ही खिलाड़ियों का दिल आया हो। इस लिस्ट में पाकिस्तान के खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार से डराने वाले शोएब अख्तर भी अपना दिल बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस को दे बैठे थे। 

ये भी पढ़ेंः जन्मदिन के मौके पर शोएब अख्तर ने कोहली के बयान का दिया यह जवाब 

इस बात का खुलासा खुद शोएब अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। शोएब ने बताया कि भारत दौरे पर एक बार उनकी मुलाकात क्यूट सी दिखने वाली सोनाली बेंद्रे से हुई थी और वो उन्हें देखते ही अपना दिल दे बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर ऐसा होता तो शोएब कर लेते सोनाली को किडनैप

शोएब अख्तर - फोटो : Getty
शोएब ने कहा कि अगर सोनाली उनका प्रपोजल एक्सेपट नहीं करती तो वो उनको किडनैप करवा लेते। हालांकि ये बात उन्होंने मजाकिया लहजे में कही। इस बात को अब कई साल बीत चुके हैं और ये दोनों शादीशुदा जीवन बीता रहे हैं। सोनाली ने 2002 में निर्देशक गोल्डी बहल से और शोएब ने 2014 में एक पाकिस्तान लड़की रुबाब से शादी कर ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें