फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: नेपाल और अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, भारत का किससे होगा सामना? जापान का सफर समाप्त

Sat, 26 Sep 2026 12:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन

सार

एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा अब नॉकआउट दौर में पहुंच रही है। भारत क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। जापान और नेपाल के बीच मैच रद्द होने के साथ ही ग्रुप से अगले दौर की दो टीमें तय हो गई हैं। इसका भी फैसला हो गया है कि भारत किस टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट ग्रुप ए का आखिरी लीग मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित रहा। नेपाल और जापान के बीच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया यह मुकाबला बारिश की वजह से ड्रॉ रहा और दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिए गए। इसके साथ ही जापान एशियन गेम्स से बाहर हो गया। जापान और नेपाल के बीच खेला गया यह मुकाबला बारिश की वजह से बुरी तरह प्रभावित रहा था और इसी वजह से शुरुआत में मैच को 20-20 की जगह 15-15 ओवर का निर्धारित किया गया था, हालांकि इसके बावजूद मैच पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

नेपाल की पारी हो गई थी पूरी 
मुकाबले की बात करें तो जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। संदीप जोरा के 32 गेंदों पर 3 छक्के और पांच चौकों की मदद से नाबाद 57 रन और लोकेश बाम के 22 गेंदों पर छह छक्कों और 1 चौके की मदद से बनाए गए 52 रन तथा दोनों के बीच 30 गेंदों पर हुई नाबाद 65 रन की साझेदारी का नेपाल को 149 तक पहुंचाने में अहम योगदान रहा। विकेटकीपर-बल्लेबाज आसिफ शेख ने 15 गेंदों पर 1 छक्का और 1 चौका लगाते हुए 21 रन बनाए थे।

दूसरे स्थान पर रहा अफगानिस्तान
नेपाल की पारी की समाप्ति के बाद जापान को 150 रन का लक्ष्य हासिल करना था। जापान की टीम एक रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार हो रही थी, लेकिन बारिश ने एक बार फिर दस्तक दी और जापान की पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। लंबे इंतजार के बाद अंपायरों ने दोनों टीमों के बीच अंक बांटते हुए मैच रद्द कर दिया। ग्रुप ए से शीर्ष पर रहते हुए नेपाल और दूसरे स्थान पर रहते हुए अफगानिस्तान ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन

भारत के सामने होगा अफगानिस्तान
श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल से करेगी। भारत का किससे मुकाबला होगा ये अब तय हो गया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। टी20 प्रारूप में कभी भी अफगानिस्तान भारत को नहीं हरा पाया है। ऐसे में पलड़ा भारत का ही मजबूत है। भारतीय टीम ने हाल ही में तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान को हराया था। अब दोनों टीमें एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में एक दूसरे से खेलेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें