फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: सेमीफाइनल में कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? अब श्रीलंका को हराकर फाइनल पर होंगी नजरें

Wed, 30 Sep 2026 02:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया

सार

भारतीय टीम का एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका से सामना होगा। गत चैंपियन भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है। भारत का क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। बेहतर टी20 रैंकिंग होने के कारण टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। भारतीय टीम एक अक्टूबर को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। भारत का सामना श्रीलंका से होगा। 
विज्ञापन

पिछली बार बांग्लादेश को दी थी मात
क्रिकेट को एशियन गेम्स में चौथी बार शामिल किया गया है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महज दूसरी बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम भेजी है। एशियन गेम्स 2023 में भारतीय टीम ने पहली बार हिस्सा लिया था। इस दौरान सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत बांग्लादेश से हुई थी। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 96 रन ही स्कोरबोर्ड पर लगा सकी थी। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में साई किशोर ने 4 ओवर में सिर्फ 12 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए थे, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 15 रन देकर दो विकेट झटके थे। टीम इंडिया ने बांग्लादेश से मिले 97 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 9.2 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था।  
विज्ञापन

भारत के सामने स्वर्ण बचाने की चुनौती 
भारत की ओर से बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने शानदार बैटिंग करते हुए महज 26 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ 26 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहे थे। तिलक और ऋतुराज ने दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 97 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए भारतीय टीम को आसानी से फाइनल का टिकट दिलाया था। फाइनल में भारत की भिड़ंत अफगानिस्तान से हुई थी, जहां बारिश के खलल के कारण बेहतर रैंकिंग होने की वजह से टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें