फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाड: चमारी अटापट्टू ने खेली कप्तानी पारी, श्रीलंका ने पाकिस्तान को आठ विकेट से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

Sun, 20 Sep 2026 12:57 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निशिन

सार

पाकिस्तान का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका ने कप्तान चमारी अटापट्टू की नाबाद 83 रन की कप्तानी पारी के दम पर पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। 178 रन के लक्ष्य को श्रीलंका ने 17.5 ओवर में हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन
श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया - फोटो : @ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका की जीत की सबसे बड़ी नायिका कप्तान चमारी अटापट्टू रहीं। उन्होंने नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन


अब भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल के विजेता से होगा फाइनल
इस जीत के साथ श्रीलंका ने एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल में उसका सामना भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

पाकिस्तान ने बनाए 177 रन
टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 177 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शावाल जुल्फिकार ने 50 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाए।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं आयशा जफर ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 71 रन बनाए। हालांकि, रन आउट होने के कारण उनकी पारी समाप्त हो गई। कप्तान फातिमा सना ने 12 गेंदों पर नाबाद 20 रन और सायरा जबीन ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से सुगंदिका कुमारी, चमारी अटापट्टू और काव्या काविंदी ने एक-एक विकेट लिया।

अटापट्टू ने संभाला मोर्चा
178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को इमेशा दुलानी और चमारी अटापट्टू ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 36 रन जोड़े। दुलानी 21 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद अटापट्टू ने हसीनी परेरा के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 रन की अहम साझेदारी की। इस साझेदारी ने श्रीलंका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 131 रन के स्कोर पर परेरा 42 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने 26 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन

50 गेंदों पर नाबाद 83 रन
कप्तान चमारी अटापट्टू ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके और छह छक्के शामिल रहे। उनके साथ हर्षिता 17 रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका ने 178 रन का लक्ष्य 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया और आठ विकेट से जीत दर्ज की। पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना और नशरा संधू ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें