फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में होगा एशिया कप 2020, पाकिस्तान को मिली थी मेजबानी, भारत ने जताया था विरोध

Fri, 28 Feb 2020 09:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
विज्ञापन

आखिरकार एशिया कप के आयोजन स्थल से पर्दा उठ ही गया। सितंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई करेगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की 3 मार्च को होने वाली मीटिंग के लिए के दुबई रवाना होने से पहले सौरभ गांगुली ने ईडन गार्डंस पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, 'एशिया कप दुबई में होगा और भारत और पाकिस्तान दोनों इसमें हिस्सा लेंगे।'

विज्ञापन


बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि आगामी एशिया कप टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में होगा और इसमें भारत और पाकिस्तान दोनों देश इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे। बीसीसीआई ने यह भी साफ कर दिया कि उसे इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान करेगा।

पाकिस्तान में होना था एशिया कप
इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान को मेजबान देश का दर्जा मिला था, लेकिन बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि सुरक्षा कारणों के चलते उसकी टीम अपने पड़ोसी देश का दौरा नहीं कर सकती। इसके बाद इस टूर्नामेंट को दुबई में आयोजित कराने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


8 साल से दोनों देश ने नहीं खेली द्विपक्षीय सीरीज
भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। तब पाकिस्तान की टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए भारत आई थी। दोनों देशों में राजनीतिक तनाव के चलते ये दोनों देश तब से सिर्फ आईसीसी टूर्नमेंट में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलते दिखते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें