आईपीएल 2025 के शीर्ष-7 भारतीय बल्लेबाजों में से दो टीम में
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस से खेलने वाले साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 15 मैचों की 15 पारियों में 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए थे। इनमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के कप्तान हैं। सूर्यकुमार आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 65.18 की औसत और 167.91 के स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए थे। इनमें पांच अर्धशतक शामिल हैं।
वहीं, तीसरे स्थान पर 657 रन के साथ विराट कोहली, चौथे स्थान पर 650 रन के साथ शुभमन गिल और पांचवें स्थान पर 627 रन के साथ मिचेल मार्श रहे थे। आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओवरऑल शीर्ष-10 खिलाड़ियों में से सात भारतीय थी और इनमें से सिर्फ दो ही भारतीय खिलाड़ी मौजूदा एशिया कप की टीम में हैं। विराट टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-10 खिलाड़ियों में सुदर्शन, सूर्यकुमार और गिल के अलावा श्रेयस अय्यर छठे नंबर पर यशस्वी जायसवाल सातवें नंबर पर, प्रभसिमरन सिंह आठवें नंबर पर और केएल राहुल नौवें नंबर पर रहे थे। जोस बटलर 10वें स्थान पर थे।
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
स्ट्राइक रेट |
100s |
50s |
| साई सुदर्शन (GT) |
15 |
759 |
156.17 |
1 |
6 |
| सूर्यकुमार यादव (MI) |
16 |
717 |
167.91 |
0 |
5 |
| विराट कोहली (RCB) |
15 |
657 |
144.71 |
0 |
8 |
| शुभमन गिल (GT) |
15 |
650 |
155.87 |
0 |
6 |
| मिचेल मार्श (LSG) |
13 |
627 |
163.70 |
1 |
6 |
| श्रेयस अय्यर (PBKS) |
17 |
604 |
175.07 |
0 |
6 |
| यशस्वी जायसवाल (RR) |
14 |
559 |
159.71 |
0 |
6 |
| प्रभसिमरन सिंह (PBKS) |
17 |
549 |
160.52 |
0 |
4 |
| केएल राहुल (DC) |
13 |
539 |
149.72 |
1 |
3 |
| जोस बटलर (GT) |
14 |
538 |
163.03 |
0 |
5 |
आईपीएल 2025 के कितने खिलाड़ी भारतीय टीम में
- फोटो : ANI
आईपीएल 2025 के शीर्ष-7 भारतीय गेंदबाजों में से तीन टीम में
वहीं, बात करें आईपीएल 2025 के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की, तो प्रसिद्ध कृष्णा इसमें शीर्ष पर रहे थे। उन्होंने 15 मैचों में 25 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.27 का और स्ट्राइक रेट 14.16 का रहा था। दूसरे नंबर पर 24 विकेट के साथ नूर अहमद, तीसरे स्थान पर 22 विकेट के साथ जोश हेजलवुड, चौथे स्थान पर 22 विकेट के साथ ट्रेंट बोल्ट, पांचवें स्थान पर अर्शदीप सिंह, छठे स्थान पर 19 विकेट के साथ साई किशोर, सातवें स्थान पर 18 विकेट के साथ जसप्रीत बुमराह, आठवें स्थान पर 17 विकेट के साथ वरुण चक्रवर्ती, नौवें स्थान पर 17 विकेट के साथ क्रुणाल पांड्या और 10वें स्थान पर 17 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार रहे थे। विदेशी गेंदबाजों को हटा दें तो शीर्ष-10 गेंदबाजों में सात भारतीय रहे। इनमें से सिर्फ तीन गेंदबाजों को ही एशिया कप की टीम में जगह मिली है।
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट
| खिलाड़ी |
मैच |
विकेट |
इकोनॉमी रेट |
| प्रसिद्ध कृष्णा (GT) |
15 |
25 |
8.27 |
| नूर अहमद (CSK) |
14 |
24 |
8.16 |
| जोश हेज़लवुड (RCB) |
12 |
22 |
8.77 |
| ट्रेंट बोल्ट (MI) |
16 |
22 |
8.96 |
| अर्शदीप सिंह (PBKS) |
17 |
21 |
8.88 |
| साई किशोर (GT) |
15 |
19 |
9.24 |
| जसप्रीत बुमराह (MI) |
12 |
18 |
6.67 |
| वरुण चक्रवर्ती (KKR) |
13 |
17 |
7.66 |
| क्रुणाल पांड्या (RCB) |
15 |
17 |
8.23 |
| भुवनेश्वर कुमार (RCB) |
14 |
17 |
9.28 |
किस आईपीएल फ्रेंचाइजी के कितने खिलाड़ी भारतीय टीम में
एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम में मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी हैं। इनमें कप्तान सूर्यकुमार के अलावा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। वहीं, टीम में कोलकाता नाइट राइडर्स के तीन खिलाड़ी हैं। इनमें रिंकू सिंह के अलावा हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। वहीं, टीम में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के रूप में, दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम में गुजरात टाइटंस (गिल), राजस्थान रॉयल्स (सैमसन), सनराइजर्स हैदराबाद (अभिषेक), चेन्नई सुपर किंग्स (शिवम), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (जितेश) और पंजाब किंग्स (अर्शदीप) का एक-एक खिलाड़ी है।