फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wasim Akram: सट्टेबाजी ऐप से कथित जुड़ाव मामले में वसीम अकरम भी फंसे! साइबर अपराध अधिकारी ने दर्ज की शिकायत

Wed, 20 Aug 2025 09:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

शिकायतकर्ता ने अकरम पर विदेशी सट्टेबाजी ऐप से जुड़े होने का आरोप लगाया और कहा कि पाकिस्तान का यह पूर्व तेज गेंदबाज उस सट्टेबाजी ऐप ब्रांड को प्रमोट कर रहा है।
विज्ञापन
वसीम अकरम - फोटो : Instagram @Shahid Afridi and Fakhr Alam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के खिलाफ खेल से जुड़े ऑनलाइन 'जुआ और सट्टेबाजी' मंच से जुड़ने और उसे बढ़ावा देने के लिए शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता मुहम्मद फैज ने लाहौर में राष्ट्रीय साइबर अपराध एजेंसी (एनसीसीआईए) में शिकायत दर्ज कराते हुए जुआ और सट्टेबाजी ऐप का कथित तौर पर प्रचार करने के लिए अकरम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos

फैज ने अकरम पर विदेशी सट्टेबाजी ऐप 'बाजी' से जुड़े होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का यह पूर्व तेज गेंदबाज इस सट्टेबाजी ऐप ब्रांड को प्रमोट कर रहा है। शिकायतकर्ता ने कहा, 'सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पोस्टर और एक वीडियो क्लिप में वसीम अकरम को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का समर्थन करते हुए दिखाया गया है जिससे ऐप में आम लोगों के बीच रुचि पैदा हो गई है।' शिकायतकर्ता ने एनसीसीआईए से आग्रह किया है कि इलेक्ट्रॉनिक अपराध अधिनियम 2016 के तहत अकरम के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

इससे पहले भारत में भी सट्टेबाजी ऐप से जुड़े लोगों से ईडी पूछताछ कर रही है। एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जिन पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने या भारी मात्रा में कर चोरी करने का आरोप है। इस मामले में ईडी  उन लोगों पर कार्रवाई कर रही है जो उस ऐप से जुड़े विज्ञापनों में शामिल हैं, खासतौर पर फिल्मी सितारे और क्रिकेटर। ईडी इस मामले में कई अभिनेता और अभिनेत्रियों और खिलाड़ियों से भी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बेटिंग प्लेटफॉर्म बड़े-बड़े नामों का इस्तेमाल कर लोगों के पैसे लूटने का काम कर रहे हैं। विज्ञापनों में दिए गए क्यूआर कोड सीधे सट्टेबाजी साइटों पर ले जाते हैं, जो भारतीय कानून का उल्लंघन है। जांच में यह भी सामने आया है कि ये प्लेटफॉर्म अक्सर खुद को स्किल-बेस्ड गेमिंग के रूप में पेश करते हैं, लेकिन फर्जी एल्गोरिद्म के जरिए अवैध सट्टेबाजी को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें