फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup T20: IPL 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले को नहीं मिली जगह, 261 रन बनाकर यह खिलाड़ी टीम में

Wed, 20 Aug 2025 10:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम में मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी हैं। इनमें कप्तान सूर्यकुमार के अलावा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।
विज्ञापन
एशिया कप 2025 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप टी20 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। 15 सदस्यीय टीम में कुछ चौंकाने वाले नाम रहे। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि टी20 के लिए आईपीएल के प्रदर्शन को भी देखा जाता है। पर इस बार चयन में न तो आईपीएल 2025 के ऑरेंज कैप और न ही पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी को टीम में जगह दी गई है। वहीं, लीग में केवल 261 रन बनाने वाले खिलाड़ी को शामिल किया गया। इतना ही नहीं, दो बार से अपनी टीम को फाइनल में ले जाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को भी जगह नहीं मिली है। 
विज्ञापन

आईपीएल 2025 के शीर्ष-7 भारतीय बल्लेबाजों में से दो टीम में
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस से खेलने वाले साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 15 मैचों की 15 पारियों में 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए थे। इनमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के कप्तान हैं। सूर्यकुमार आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 65.18 की औसत और 167.91 के स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए थे। इनमें पांच अर्धशतक शामिल हैं।

वहीं, तीसरे स्थान पर 657 रन के साथ विराट कोहली, चौथे स्थान पर 650 रन के साथ शुभमन गिल और पांचवें स्थान पर 627 रन के साथ मिचेल मार्श रहे थे। आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओवरऑल शीर्ष-10 खिलाड़ियों में से सात भारतीय थी और इनमें से सिर्फ दो ही भारतीय खिलाड़ी मौजूदा एशिया कप की टीम में हैं। विराट टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-10 खिलाड़ियों में सुदर्शन, सूर्यकुमार और गिल के अलावा श्रेयस अय्यर छठे नंबर पर यशस्वी जायसवाल सातवें नंबर पर, प्रभसिमरन सिंह आठवें नंबर पर और केएल राहुल नौवें नंबर पर रहे थे।  जोस बटलर 10वें स्थान पर थे।

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट 100s 50s
साई सुदर्शन (GT) 15 759 156.17 1 6
सूर्यकुमार यादव (MI) 16 717 167.91 0 5
विराट कोहली (RCB) 15 657 144.71 0 8
शुभमन गिल (GT) 15 650 155.87 0 6
मिचेल मार्श (LSG) 13 627 163.70 1 6
श्रेयस अय्यर (PBKS) 17 604 175.07 0 6
यशस्वी जायसवाल (RR) 14 559 159.71 0 6
प्रभसिमरन सिंह (PBKS) 17 549 160.52 0 4
केएल राहुल (DC) 13 539 149.72 1 3
जोस बटलर (GT) 14 538 163.03 0 5

आईपीएल 2025 के कितने खिलाड़ी भारतीय टीम में - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 के शीर्ष-7 भारतीय गेंदबाजों में से तीन टीम में
वहीं, बात करें आईपीएल 2025 के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की, तो प्रसिद्ध कृष्णा इसमें शीर्ष पर रहे थे। उन्होंने 15 मैचों में 25 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.27 का और स्ट्राइक रेट 14.16 का रहा था। दूसरे नंबर पर 24 विकेट के साथ नूर अहमद, तीसरे स्थान पर 22 विकेट के साथ जोश हेजलवुड, चौथे स्थान पर 22 विकेट के साथ ट्रेंट बोल्ट, पांचवें स्थान पर अर्शदीप सिंह, छठे स्थान पर 19 विकेट के साथ साई किशोर, सातवें स्थान पर 18 विकेट के साथ जसप्रीत बुमराह, आठवें स्थान पर 17 विकेट के साथ वरुण चक्रवर्ती, नौवें स्थान पर 17 विकेट के साथ क्रुणाल पांड्या और 10वें स्थान पर 17 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार रहे थे। विदेशी गेंदबाजों को हटा दें तो शीर्ष-10 गेंदबाजों में सात भारतीय रहे। इनमें से सिर्फ तीन गेंदबाजों को ही एशिया कप की टीम में जगह मिली है। 

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ी मैच विकेट इकोनॉमी रेट
प्रसिद्ध कृष्णा (GT) 15 25 8.27
नूर अहमद (CSK) 14 24 8.16
जोश हेज़लवुड (RCB) 12 22 8.77
ट्रेंट बोल्ट (MI) 16 22 8.96
अर्शदीप सिंह (PBKS) 17 21 8.88
साई किशोर (GT) 15 19 9.24
जसप्रीत बुमराह (MI) 12 18 6.67
वरुण चक्रवर्ती (KKR) 13 17 7.66
क्रुणाल पांड्या (RCB) 15 17 8.23
भुवनेश्वर कुमार (RCB) 14 17 9.28

जितेश 261 रन बनाकर टीम में, श्रेयस 604 रन बनाकर शामिल नहीं
आईपीएल 2025 में केवल 261 रन बनाने वाले जितेश शर्मा को स्क्वॉड में जगह दी गई है। उन्होंने कुछ मैचों में आरसीबी की कप्तानी भी की थी। उन्होंने आरसीबी के लिए मैच फिनिशर का रोल निभाया था। इस दौरान उनका औसत 37.29 का और स्ट्राइक रेट 176.35 का रहा था। जितेश ने कम रन जरूर बनाए थे, लेकिन उनकी पारियां प्रभावी और मैच जिताऊ रही थीं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ उन्होंने केवल 33 गेंद में नाबाद 85 रन बनाए थे और अपनी टीम को 228 रन चेज करने में मदद की थी।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाला फैसला श्रेयस अय्यर का नहीं चुना जाना रहा। आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद वह टीम में जगह नहीं बना पाए। इस सीजन उन्होंने 17 मैचों में 50.33 की औसत और 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए। इनमें छह अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, श्रेयस का बैटिंग पोजिशन तीसरा या चौथा नंबर है। तीसरे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार बल्लेबाजी करते हैं, जबकि चौथे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका में लगातार दो शतक लगाने वाले तिलक वर्मा खेलते हैं। तिलक ने हाल फिलहाल में काउंटी क्रिकेट में भी शानदार बल्लेबाजी की थी। उनके फॉर्म को देखते हुए फिलहाल टीम से बाहर करना संभव नहीं था।
विज्ञापन

किस आईपीएल फ्रेंचाइजी के कितने खिलाड़ी भारतीय टीम में
एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम में मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी हैं। इनमें कप्तान सूर्यकुमार के अलावा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। वहीं, टीम में कोलकाता नाइट राइडर्स के तीन खिलाड़ी हैं। इनमें रिंकू सिंह के अलावा हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। वहीं, टीम में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के रूप में, दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम में गुजरात टाइटंस (गिल), राजस्थान रॉयल्स (सैमसन), सनराइजर्स हैदराबाद (अभिषेक), चेन्नई सुपर किंग्स (शिवम), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (जितेश) और पंजाब किंग्स (अर्शदीप) का एक-एक खिलाड़ी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें