'अब कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं बची'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या दोनों टीमों के खेल के स्तर में बहुत बड़ा अंतर आ गया है, तो सूर्यकुमार मुस्कुराते हुए बोले, 'सर, मेरी आपसे अपील है कि अब भारत बनाम पाकिस्तान मैच को प्रतिद्वंद्विता कहना बंद कर दीजिए।' पत्रकार ने स्पष्ट किया कि वह प्रतिद्वंद्विता नहीं बल्कि स्टैंडर्ड की बात कर रहे थे। इस पर सूर्यकुमार ने चुटकी लेते हुए कहा, 'सर, प्रतिद्वंद्विता हो या स्टैंडर्ड, बात एक ही है। प्रतिद्वंद्विता तब होती है जब दो टीमें 15 मैच खेलें और स्कोर 7-7 या 8-7 हो, उसे अच्छा क्रिकेट खेलना बोलते हैं। 13-0, 10-1 (से भारत आगे है)...मुझे पता नहीं क्या स्टैट है, लेकिन अब यह कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है।' इसके बाद सूर्यकुमार मुस्कुराते हुए प्रेस रूम से बाहर निकल गए।