फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia cup: श्रीलंका को एशिया कप से पहले लगा बड़ा झटका, चोट के कारण दुष्मंता चमीरा टूर्नामेंट से बाहर

Mon, 22 Aug 2022 10:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका के पास अनुभवी स्पिन गेंदबाज हैं लेकिन दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुसन, असित फनांडो और मथीशा पथिराना को टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण कर इंतजार है।
विज्ञापन
दुष्मंता चमीरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा पैर में चोट के कारण सोमवार को इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए।  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा कि दुष्मंता को टीम अभ्यास के दौरान बाएं पैर में चोट लगी। श्रीलंका की 18 सदस्यीय टीम में नुवान तुषारा उनकी जगह लेंगे। 
विज्ञापन


श्रीलंका ने शनिवार को अपनी टीम घोषित की थी जिसमें चोटिल खिलाड़ियों बिनुरा फर्नांडो और कासुन रजिता को भी शामिल नहीं किया गया था। श्रीलंका के पास अनुभवी स्पिन गेंदबाज हैं लेकिन दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुसन, असित फनांडो और मथीशा पथिराना को टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण कर इंतजार है।  

तुषारा ने इस साल फरवरी में पदार्पण करने के बाद चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दो विकेट चटकाए हैं। श्रीलंका को एशिया कप में ग्रुप बी में रखा गया है और वह अपने अभियान की शुरुआत 27 अगस्त को दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन


श्रीलंका की टीम: दासुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुशल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो, चामिका फर्नांडो, मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदीमल, नुवानिंदु फर्नांडो और कसुन रजिता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें