फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से छीनी गई एशिया कप की मेजबानी, पाकिस्तान से विवाद के चलते लिया गया फैसला

Wed, 11 Apr 2018 03:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
india vs pakistan
विज्ञापन

साल 2018 में होने वाले एशिया कप की मेजबानी भारत से छीन ली गई है। माना जा है कि पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक तनाव के चलते ऐसा फैसला लिया गया है। अब 13 से 28 सितंबर तक होने वाला यह टूर्नामेंट दुबई और अबुधाबी में खेला जाएगा।

विज्ञापन


एशिया कप का आयोजन भारत की जगह UAE में करने का फैसला एशियाई क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने लिया है क्योंकि बीसीसीआई सरकार से पाकिस्तान की मेजबानी की अनुमति नहीं ले सकी। मंगलवार को कुआलालंपुर स्थित एसीसी मुख्यालय में हुई बैठक में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व सीईओ राहुल जौहरी ने किया जिसकी अध्यक्षता पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने की।

बैठक में जौहरी ने आयोजन स्थल बदलने का आग्रह किया। एक सीनियर अधिकार के मुताबिक जौहरी ने एसीसी बोर्ड को मौजूदा हालात से अवगत कराया। बीसीसीआई को पाकिस्तान के खिलाफ तटस्थ स्थल पर सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंटों में खेलने की अनुमति है, जबकि एशिया कप एसीसी का टूर्नामेंट है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उसे सरकार से अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया
जब सरकार से ऐसी अनुमति मिल गई तब बोर्ड ने अपना आग्रह रखा। अधिकारी ने बताया कि यूएई को लॉजिस्टिक कारणों से चुना गया है। भारत पाकिस्तान में क्रिकेट नहीं खेल सकता, लेकिन यूएई ऐसी जगह है जहां भारत, पाकिस्तान और यहां तक की अफगानिस्तान के लोगों की अच्छी जनसंख्या है।

भारतीय टीम के बिना होने वाले मैचों में भी बड़ी संख्या में यहां भारतीय दर्शकों के आने की संभावना है। अगर टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होता तो अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच को दर्शक ज्यादा तवज्जो नहीं देते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें