फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भी होगा IND VS PAK

Thu, 18 Feb 2016 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का रोमांच वर्ल्ड कप के फाइनल से कम नहीं। दोनों देशों के प्रशंसकों के लिए यह बहुप्रतिक्षित मैच होता है। दोनों टीमों के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है कि फरवरी से अप्रैल माह के बीच दोनों टीमें आपस में कम से कम दो बार तो भिड़ेंगी ही।
विज्ञापन


24 फरवरी से 5 मार्च तक एशिया कप 2016 होना है। एशिया कप के 13वें संस्करण में बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी। इसके अलावा एक अन्य टीम के लिए अफगानिस्तान, हांगकांग, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच क्वालिफाइंग मैच होंगे।

टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच 24 फरवरी को होगा। सभी मैच बांग्लादेश के मीरपुर स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ज्यादा भी हो सकते हैं भारत और पाक के बीच क्रिकेट मैच

टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में कम से कम दो बार पाक और भारत के बीच क्रिकेट मैच होंगे। पहला मैच 27 फरवरी को ढाका में होगा। यहां दोनों टीमें साल में पहली बार आमने-सामने होंगी।

इसके अलावा वर्ल्ड कप टी-20 में 19 मार्च को भारत और पाकिस्तान के बीच धर्मशाला में मैच होगा। यदि दोनों टीमें इन टूर्नामेंट में आगे पहुंचती हैं तो इनके बीच और भी मैच होने की संभावनाएं हैं।

एशिया कप के नए नियमों के अनुसार, 2016 और 2020 कप के सभी मैच टी-20 फॉर्मेट में होंगे। जबकि 2018 और 2022 एशिया कप के मैच वनडे फॉर्मेट में।
विज्ञापन

ये होगा शेड्यूल

एशिया कप के क्वालिफाइंग मैच 24 फरवरी से पहले सम्पन्न हो जाएंगे। इसके बाद 24 फरवरी से 5 मार्च तक मैच चलेंगे। सभी मैच स्‍थानीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

ये होगा शेड्यूल :
24 फरवरी को टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश
25 फरवरी को श्रीलंका बनाम क्वालिफाइंग टीम
26 फरवरी को बांग्लादेश बनाम क्वालिफाइंग टीम
27 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान
28 फरवरी को बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
29 फरवरी पाकिस्तान बनाम क्वालिफाइंग टीम
1 मार्च भारत बनाम श्रीलंका
2 मार्च बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान
3 मार्च भारत बनाम क्वालिफाइंग टीम
4 मार्च को पाक बनाम श्रीलंका
5 मार्च को फाइनल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें