फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: रन आउट करने से चूके पंत तो फैन्स को आई धोनी की याद, कहा- ऋषभ को दिखानी चाहिए थी माही जैसी चालाकी

Wed, 07 Sep 2022 12:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ऋषभ पंत ने आखिरी ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाज को रन आउट करने का मौका गंवा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही फैन्स महेंद्र सिंह धोनी को भी याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत ने रन आउट करने का मौका गंवा दिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में श्रीलंका ने भारत को हरा दिया। इस हार के साथ टीम इंडिया पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। सुपर-4 के मुकाबले में एक वक्त श्रीलंका का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। 174 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 97 रन बना लिए थे और लग रहा था कि टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। हालांकि, भारतीय टीम ने वापसी की और चार ओवर के अंदर श्रीलंका के चार विकेट गिरा दिए। 20वें ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए सात रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर भानुका राजपक्षा और दासुन शनाका मौजूद थे।
विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर करने की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह को सौंपी। अर्शदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की और शुरुआती चार गेंदों में बेहतरीन यॉर्कर फेंके और पांच रन दिए। पांचवीं गेंद पर शनाका शॉट लगाने से चूक गए और गेंद विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास पहुंची। नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद राजपक्षा ने चालाकी दिखाते हुए रन के लिए भागे। तब पंत के पास राजपक्षा को रन आउट करने का मौका था। पंत ने विकेटकीपिंग ग्लव्स भी इसी मौके के लिए उतार रखे थे, ताकि वह रन आउट कर सकें। 

पंत ने विकेट पर थ्रो भी किया, लेकिन राजपक्षा की किस्मत अच्छी थी और गेंद स्टंप के बगल से निकल गई। पंत का थ्रो अर्शदीप के पास पहुंचा। अर्शदीप ने नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर थ्रो किया, लेकिन वह भी चूक गए। बाई पर श्रीलंका ने दो रन हासिल किए और इस तरह श्रीलंका ने मैच छह विकेट से जीत लिया। अहम मुकाबले में अहम मौके पर पंत द्वारा रन आउट करने के मौके से चूक जाने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। फैन्स को पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की भी याद आई।

दरअसल, अपने करियर में धोनी ने कई मौके पर विकेट के पीछे अपनी सूझबूझ से टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में भी कुछ श्रीलंका वाले मैच जैसी ही स्थिति बनी थी। फैन्स ने उस मैच को याद करते हुए पंत को ट्रोल किया। तब बांग्लादेश के खिलाफ मैच में धोनी ने अपनी फील्डिंग से टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी। हार्दिक पांड्या की गेंद पर बल्लेबाज शॉट लगाने से चूक गया। गेंद विकेटकीपर माही के पास पहुंची।
विज्ञापन

धोनी ने थ्रो करने की बजाय तेजी दिखाते हुए दौड़कर स्टंप के पास पहुंचे और बल्लेबाज को रन आउट किया। फैन्स ने उस घटना को याद करते हुए कहा कि पंत ने क्यों इस तरह की तेजी नहीं दिखाई और अपनी जगह पर खड़े रहकर थ्रो कर दिया। फैन्स ने लिखा कि इस तरह के मौके पर धोनी की कमी खलती है। बता दें कि भारत को श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 72 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें