फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: एशिया कप के लिए मैच अधिकारियों की सूची जारी, रिचर्डसन और पाइक्रॉफ्ट पैनल के प्रमुख

Mon, 08 Sep 2025 02:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अंपायरों के पैनल में भारत के वीरेंद्र शर्मा और रोहन पंडित के अलावा श्रीलंका के रवींद्र विमलसिरी और रुचिरा पल्लियागुरुगे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
एशिया कप 2025 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन और एंडी पाइक्रॉफ्ट मंगलवार से शुरू हो रहे एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में अधिकारियों के पैनल का नेतृत्व करेंगे। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने सोमवार को टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के लिए मैच अधिकारियों की नियुक्ति की पुष्टि की।
विज्ञापन


अंपायरों के पैनल में भारत के वीरेंद्र शर्मा और रोहन पंडित के अलावा श्रीलंका के रवींद्र विमलसिरी और रुचिरा पल्लियागुरुगे भी शामिल हैं। ग्रुप चरण के लिए नामित अन्य अंपायरों में अफगानिस्तान के अहमद पाकतीन और इजातुल्लाह सफी, पाकिस्तान के आसिफ याकूब और फैसल अफरीदी तथा बांग्लादेश के गाजी सोहेल और मसूदुर रहमान शामिल हैं।

पाइक्रॉफ्ट 14 सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे। पल्लियागुरुगे और रहमान इस मैच में मैदानी अंपायर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें