फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर भी अलग-थलग, भारत ने ऐसे किया बहिष्कार; मैच जीतने के बाद नहीं मिलाए हाथ

Sun, 14 Sep 2025 11:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

No Handshake IND vs PAK Match: मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसके बाद वह पवेलियन की तरफ लौट आए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। ऐसा ही बाकी खिलाड़ियों ने भी किया।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2025 का महामुकाबला रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेला गया। भारत ने पाकिस्तान को 25 गेंदों के शेष रहते सात विकेट से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसके बाद वह पवेलियन की तरफ लौट आए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया और बहिष्कार किया। ऐसा ही बाकी खिलाड़ियों ने भी किया।
विज्ञापन


पुरस्कार समारोह में नहीं आए पाकिस्तान के कप्तान
मैच के बाद हुए पुरस्कार समारोह में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा नहीं आए। उनके कोच माइक हेसन ने मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना कि कड़वाहट बढ़ गई है। हेसन ने कहा, 'हम हाथ मिलाना चाहते थे, लेकिन निराश हैं कि विरोधी टीम ने ऐसा नहीं किया। हम जिस तरह से खेले, उससे निराश हैं, लेकिन हम हाथ मिलाना चाहते थे।' उन्होंने आगे कहा, 'जो कुछ हुआ, उसके बाद सलमान का मैच के बाद की प्रस्तुति के लिए न आना एक कारण और प्रभाव था।' बता दें कि, इससे पहले टॉस के बाद भी दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाए थे।
 
Trending Videos

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा
इस मैच में पहले भारतीय गेंदबाजों ने अपना क्लास दिखाते हुए पाकिस्तान पर दबाव बनाया था, इसके बाद अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से टीम की जीत सुनिश्चित की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला पाकिस्तान के लिए भारी पड़ा और टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर केवल 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
भारत ने सुपर चार चरण के लिए लगभग क्वालिफाई किया
भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी निराश नहीं किया और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत को एक बार फिर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन दोनों पावरप्ले में ही अपने विकेट गंवा बैठे। गिल 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक ने 31 रन बनाए। इसके बाद मोर्चा कप्तान सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा के साथ संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। तिलक 31 रन बनाकर आउट हुए। फिर शिवम दुबे और सूर्यकुमार ने मिलकर भारत के लिए जीत की औपचारिकता पूरी की। भारत के लिए सूर्यकुमार 37 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद 47 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि दुबे 10 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से तीनों विकेट सैम अयूब को मिले। भारत ने इसके साथ ही सुपर चार चरण के लिए दावा मजबूत कर लिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें