फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: श्रीलंकाई जर्सी में स्टेडियम पहुंचा भारतीय फैन, पाकिस्तानी दर्शकों ने की बदतमीजी, देखें आगे क्या हुआ

Mon, 12 Sep 2022 04:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

जब रिजवान क्रीज पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, तब तक यह फैन श्रीलंका की जर्सी में था। इस दौरान पाकिस्तान के फैन्स उसे चिढ़ाते और उसके साथ बदतमीजी करते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी फैन श्रीलंकाई जर्सी में मौजूद व्यक्ति के पास जाकर बहस करता है।
विज्ञापन
भारतीय फैन श्रीलंकाई जर्सी में स्टेडियम पहुंचा था - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया और पांचवीं बार एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। हार के बाद पाकिस्तानी दर्शक बेहद निराश दिखे। हालांकि, इस मैच में श्रीलंका को समर्थन देने सिर्फ श्रीलंकाई फैन्स नहीं, बल्कि भारतीय फैन्स भी पहुंचे थे। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एशिया कप फाइनल का है और एक भारतीय फैन श्रीलंका की जर्सी में स्टेडियम पहुंचा था।
विज्ञापन

जब रिजवान क्रीज पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, तब तक यह फैन श्रीलंका की जर्सी में था। इस दौरान पाकिस्तान के फैन्स उसे चिढ़ाते और उसके साथ बदतमीजी करते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी फैन श्रीलंकाई जर्सी में मौजूद व्यक्ति के पास जाकर बहस करता है। इसके थोड़ी देर बाद ही रिजवान आउट हो जाते हैं और इसके बाद जो होता है वह देखने लायक होता है।

वीडियो में दिखता है कि पाकिस्तानी दर्शक जिस फैन को चिढ़ा रहा होता है वह रिजवान के आउट होने पर श्रीलंकाई जर्सी उतार देता है और भारतीय जर्सी में नजर आता है। इसके बाद वह फैन श्रीलंकाई जर्सी को हवा में फहराकर रिजवान के आउट होने का जश्न मनाता है। वहां मौजूद श्रीलंकाई और भारतीय फैन्स मिलकर रिजवान के विकेट को सेलिब्रेट करते हैं।

श्रीलंका की टीम छठी बार एशिया कप चैंपियन बन गई है। फाइनल में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। भानुका राजपक्षा ने 71 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन

जवाब में पाकिस्तान की टीम को 20 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट कर दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से प्रमोद मदुशन और वानिंदु हसरंगा जीत के हीरो रहे। मदुशन ने तीन और हसरंगा ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें