फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: स्टोक्स, रसेल या हार्दिक पांड्या? वसीम अकरम ने बताया- कौन है मौजूदा समय का नंबर वन ऑलराउंडर, जानें

Tue, 30 Aug 2022 05:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

सोशल मीडिया पर मौजूदा समय के नंबर वन फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कोई इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को नंबर वन ऑलराउंडर बता रहा है तो कोई भारत के हार्दिक पांड्या को। इस पर वसीम अकरम ने भी अपनी राय दी है।
विज्ञापन
1 of 7
हार्दिक पांड्या, वसीम अकरम और बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे। उन्होंने तीन विकेट लेने के अलावा मैच जिताऊ पारी भी खेली। हार्दिक ने 17 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर मौजूदा समय के नंबर वन फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कोई भारत के हार्दिक पांड्या को तो कोई इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल को नंबर वन ऑलराउंडर बता रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी अपनी राय दी है। उन्होंने हार्दिक पांड्या को विश्व का सबसे बड़ा ऑलराउंडर बताया है। भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच के बाद एक चैनल से बात करते हुए अकरम ने कहा- मेरे लिए हार्दिक इस वक्त विश्व के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। वह आंद्रे रसेल और बाकी सभी से बेहतर हैं। हार्दिक बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से कमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
अकरम ने कहा- हार्दिक को भी यह बात पता है कि वह इस समय दुनिया का सबसे बड़ा ऑलराउंडर है। उनके पास 140 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार है। जहां तक बैटिंग की बात है तो वह मैच के हालात और संभावनाओं के मुताबिक अपनी पारी को आगे बढ़ाते हैं। यही काबिलियत उन्हें भारत का सबसे अहम खिलाड़ी बनाता है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी वसीम अकरम के इस बयान से सहमत दिखे। पठान ने कहा कि हार्दिक सही मायनों में भारत के लिए एक्स-फैक्टर हैं। वह शुरू में अपना समय लेते हैं और बाद में अपनी पारी से सभी को चौंका देते हैं।

4 of 7
हार्दिक पांड्या टीम इंडिया को जीत दिलाने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए एक भी टी-20 नहीं खेला है। वहीं, 2020 और 2021 में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। 2020 में स्टोक्स ने छह मैचों में 126 रन बनाए थे। इसके अलावा छह विकेट लिए थे। वहीं, 2021 में स्टोक्स ने पांच मैचों में 84 रन बनाए थे और तीन विकेट लिए थे। वहीं, हार्दिक की बात करें तो इस साल उन्होंने भारत के लिए 14 टी-20 खेले हैं 144 के स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 11 विकेट भी चटकाए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
2020 में हार्दिक ने तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले थे। इसमें उन्होंने 156 के स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए थे। 2020 में हार्दिक ने एक भी बार गेंदबाजी नहीं की थी। 2021 में हार्दिक ने 11 टी-20 में 139.83 के स्ट्राइक रेट से 165 रन बनाए थे और कोई विकेट नहीं ले पाए थे। 2022 में हार्दिक के प्रदर्शन में काफी निखार आया है। वहीं, वेस्टइंडीज के रसेल के लिए पिछला साल शानदार रहा था। तब उन्होंने 18 टी-20 में 170.34 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए थे और 13 विकेट भी झटके थे। 
विज्ञापन

6 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप 2022 की बात करें तो अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने कड़े मुकाबले को 19.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। हार्दिक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की ओर से विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए। भारतीय टीम अब अपने अगले मैच में 31 अगस्त को हॉन्गकॉन्ग से भिड़ेगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम दो सितंबर को हॉन्गकॉन्ग से भिड़ेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें