फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन है राजस्थान का गुमनाम गेंदबाज खलील अहमद, जिसे एशिया कप में टीम इंडिया में मिला मौका

Sun, 02 Sep 2018 02:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। 15 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है तो रोहित शर्मा 
को कप्तानी मिली है। टीम में एकमात्र नया चेहरा खलील अहमद होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन हैं खलील अहमद, जिन्हें कई खिलाड़ियों के ऊपर तरजीह देते हुए टीम में जगह मिली।
विज्ञापन

2 of 7
एशिया कप भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा समाप्त होने के केवल चार दिन बाद शुरू हो जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच सात से 11 सितंबर तक खेला जाएगा जबकि एशिया कप 15 सितंबर से यूएई में शुरू होगा।
विज्ञापन

3 of 7
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद राजस्थान से आते हैं। राजस्थान के टोंक के रहने वाले 20 वर्षीय खलील ने अब तक 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 28 विकेट लिए हैं। राहुल द्रविड़ 2016 अंडर-19 विश्व कप से ही उन पर निगाह रखे हुए हैं। वह हाल में भारत ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी गए थे।

4 of 7
5 दिसंबर 1997 को जन्में खलील अहमद लगभग 21 साल के युवा तेज गेंदबाज हैं। वह 140-145 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। आईपीएल 2018 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा था। वह 2016-17 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में भी शामिल थे। 
विज्ञापन

5 of 7
राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले खलील अहमद के पिता को क्रिकेट से इस कदर नफरत थी कि खलील ने कई सालों तक गुपचुप तरीके से तेज गेंदबाजी की बारीकियां सीखीं। खलील के पिता कंपाउंडर हैं और अब उनके बेटा भारतीय टीम में शामिल होकर पिता के सभी सपनों को पूरा करेगा जिसके वे सख्त खिलाफ थे।
विज्ञापन

6 of 7
चयनकर्ता विश्व कप से पहले तेज गेंदबाजी में विविधता चाहते हैं और जयदेव उनादकट और बरिंदर सरां के अनुकूल परिणाम नहीं देने के कारण अब खलील को आजमाने का फैसला किया है। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी (17 विकेट) और विजय हजारे ट्रॉफी (10) में शानदार प्रदर्शन करने के साथ-साथ इस साल घरेलू सीजन में राजस्थान को कूच बिहार ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंचाना भी खलील के पक्ष में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इस प्रकार है : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्डिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें