फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: यूएई के खिलाफ शुभमन का गगनचुंबी छक्का; PAK के वसीम अकरम भी रह गए दंग, कमेंट्री करते हुए कही यह बात

Thu, 11 Sep 2025 09:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

गिल का छक्का इतना शानदार था कि कमेंट्री कर रहे पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। भारत का अगला मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ है। 
विज्ञापन
वसीम अकरम ने गिल के छक्के पर कही यह बात - फोटो : TWitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को नौ विकेट से हराकर अभियान की शानदार शुरुआत की। टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने वापसी करते हुए नौ गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। इस छोटी लेकिन प्रभावी पारी में उन्होंने दो चौके और एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। गिल का छक्का इतना शानदार था कि कमेंट्री कर रहे पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए।

विज्ञापन

वसीम अकरम हुए बेकाबू
अकरम ने कहा, 'यह शॉट देखो, यह शॉट देखो...अविश्वसनीय शॉट! गेंद सीधे स्टैंड में जा पहुंची। सिर्फ कलाई का हल्का झटका और गजब का छक्का।' इस छक्के का वीडियो भी सामने आया है।

आसान रहा भारत का लक्ष्य
भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए यूएई को महज 57 रन पर ढेर कर दिया। कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में सात रन देकर चार विकेट लिए, जबकि शिवम दुबे ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा भारत ने 4.3 ओवर में ही कर लिया।

विज्ञापन

कप्तान सूर्यकुमार की प्रतिक्रिया
मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'हम देखना चाहते थे कि पिच कैसे खेल रही है। दूसरी पारी में भी वही हालात रहे। खिलाड़ियों ने शानदार और अनुशासित प्रदर्शन किया। हमने ऊर्जा और सही रवैया मांगा था और टीम ने वही दिखाया।'

उन्होंने आगे कहा, 'यहां मौसम काफी गर्म है। कुलदीप ने शानदार गेंदबाजr की और हार्दिक, दुबे और बुमराह ने भी अच्छा साथ दिया। अभिषेक शर्मा इस समय वर्ल्ड नंबर-एक बल्लेबाज हैं और वह हर बार पारी का टोन सेट करते हैं। चाहे लक्ष्य 200 का हो या 50 का। उनके लिए बस लाजवाब कहना ही पर्याप्त है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें