एशिया कप 2025 की शुरुआत नौ सितंबर से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। आगामी टूर्नामेंट के लिए भारत और पाकिस्तान के स्क्वॉड की घोषणा हो चुकी है। पुरुष क्रिकेट टीम के बीच होने वाला एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में रविवार (21 सितंबर) को सुपर 4 मैच में फिर से उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है।
आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया
एशिया कप में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। ग्रुप ए में इन दोनों टीमों के अलावा यूएई और ओमान की टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे।
| ग्रुप ए |
ग्रुप बी |
| भारत |
श्रीलंका |
| पाकिस्तान |
बांग्लादेश |
| यूएई |
अफगानिस्तान |
| ओमान |
हांगकांग |
टूर्नामेंट का मेजबान बीसीसीआई
बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में इसलिए हो रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के कारण दोनों देशों ने 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही मैच खेलने पर आपसी सहमति जताई है। इसी के तहत इसी साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान था, पर भारत ने सारे मुकाबले दुबई में खेले थे और चैंपियनशिप अपने नाम की थी।
एशिया कप 2025 के लिए अब तक सिर्फ दो टीमों का एलान हुआ है, इनमें भारत और पाकिस्तान शामिल हैं। छह टीमों की घोषणा बाकी है।
ग्रुप ए
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह। रिजर्व: प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग और ध्रुव जुरेल।
पाकिस्तान टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलात, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मोकिम।
यूएई टीम: अभी घोषणा बाकी।
ओमान टीम: अभी घोषणा बाकी।
ग्रुप बी
श्रीलंका टीम: अभी घोषणा बाकी।
बांग्लादेश टीम: अभी घोषणा बाकी।
अफगानिस्तान टीम: अभी घोषणा बाकी।
हांगकांग टीम: अभी घोषणा बाकी।