भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी है। उनकी इस टीम में कुछ चौंकाने वाले नाम हैं, जबकि कुछ विस्फोटक हीटर्स को जगह नहीं दी गई। गावस्कर का यह चयन क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। गावस्कर की यह प्लेइंग-11 अनुभव और नए टैलेंट का मिश्रण है। जहां टॉप ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं, वहीं गेंदबाजी अटैक में विविधता देखने को मिलती है। गेंदबाजी भी मजबूत दिख रही है।
गावस्कर ने प्लेइंग-11 में ओपनिंग से संजू सैमसन को हटाया है। उन्होंने अभिषेक शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। तीसरे और चौथे नंबर पर तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, गावस्कर ने चौंकाते हुए संजू सैमसन को पांचवें स्थान पर बतौर विकेटकीपर खिलाया है। यह एक ऐसा पोजिशन है, जहां सैमसन ने सिर्फ पांच पारियां खेली हैं और 62 रन बनाए हैं। जितेश शर्मा को न चुनकर गावस्कर ने चौंकाया है, क्योंकि पांचवें या इससे नीचे के पोजिशन पर मैच फिनिश सैमसन से बेहतर जितेश करते दिख सकते हैं।
वहीं, उन्होंने ऑलराउंडर की भूमिका में हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को चुना है। आश्चर्य की बात यह है कि इस टीम में दोनों विशेषज्ञ स्पिनरों को खिलाया गया है। तेज गेंदबाजी विभाग में गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है तो स्पिन की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर सौंपी है। हालांकि, गावस्कर की इस प्लेइंग-11 में तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर्स दिख रहे हैं और टीम संतुलित दिख रही है। इसके अलावा अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा भी पार्ट टाइम स्पिन कर सकते हैं।
अभिषेक शर्मा
शुभमन गिल (उप-कप्तान)
तिलक वर्मा
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
संजू सैमसन (विकेटकीपर)
हार्दिक पंड्या
अक्षर पटेल
अर्शदीप सिंह
जसप्रीत बुमराह
वरुण चक्रवर्ती
कुलदीप यादव