फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC vs PCB: आईसीसी की फटकार के बाद बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, वैश्विक संस्था को ही याद दिलाए नियम; जानें मामला

Fri, 19 Sep 2025 07:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी ने पीसीबी को नियमों के उल्लंघन को लेकर मेल किया था, जिसका अब पाकिस्तान ने जवाब दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को अपने मीडिया मैनेजर का बचाव करते हुए कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ एशिया कप मैच से पहले मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट और टीम अधिकारियों के बीच हुई बैठक की वीडियोग्राफी की गई थी। बोर्ड ने कहा कि यह आईसीसी प्रोटोकॉल के तहत किया गया था।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को अपने मीडिया मैनेजर द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ एशिया कप मैच से पहले मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट और टीम अधिकारियों के बीच हुई बैठक का वीडियो बनाने का बचाव करते हुए कहा कि यह आईसीसी प्रोटोकॉल के दायरे में था।
विज्ञापन

मोहसिन नकवी और पायक्रॉफ्ट - फोटो : ANI/Twitter
हाथ नहीं मिलाया को पाकिस्तान ने रोया रोना
एशिया कप का मौजूदा संस्करण अपने मुकाबलों से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में है। हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में विपक्षी टीम से हाथ नहीं मिलाए थे। पाकिस्तानी खिलाड़ी जब ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़े तो भारतीय खिलाड़ियों ने दरवाजा बंद कर लिया। इस बेज्जती से बौखलाए पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर कार्रवाई की मांग करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दो मेल किए, जिनमें पायक्रॉफ्ट को यूएई के खिलाफ मैच से बतौर रेफरी हटाने की मांग की गई थी। हालांकि, खेल की वैश्विक संस्था ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया और यूएई के खिलाफ पायक्रॉफ्ट ही रेफरी रहे। 

मोहसिन नकवी और एंडी पॉयक्रॉफ्ट - फोटो : ANI
पाकिस्तान की वजह से हुई मैच में देरी
इस दौरान पाकिस्तान ने भरपूर ड्रामा किया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान टीम को होटल में रुकने का आदेश दिया, जिससे यूएई के खिलाफ रात आठ बजे शुरू होने वाले मुकाबले में एक घंटे की देरी हुई। मुकाबले के बाद पीसीबी ने एक विज्ञप्ति जारी की, जिसमें बताया गया कि पायक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान के कप्तान और कोच से माफी मांग ली है। इस सबके बाद गुरुवार को आईसीसी ने पीसीबी को नियमों के उल्लंघन को लेकर मेल किया था, जिसका अब पाकिस्तान ने जवाब दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को अपने मीडिया मैनेजर का बचाव करते हुए कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ एशिया कप मैच से पहले मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट और टीम अधिकारियों के बीच हुई बैठक की वीडियोग्राफी की गई थी। बोर्ड ने कहा कि यह आईसीसी प्रोटोकॉल के तहत किया गया था।

मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42
आईसीसी ने रिकॉर्डिंग पर जताई नाराजगी
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने गुरुवार को पीसीबी को पत्र लिखकर खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के क्षेत्र (पीएमओए) संहिता के कई उल्लंघनों का हवाला दिया था जिसमें कोच माइक हेसन, कप्तान सलमान अली आगा और मैनेजर नवीद अकरम चीमा की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी शामिल थी। आईसीसी ने पीसीबी की उस प्रेस विज्ञप्ति पर भी सवाल उठाया था जिसमें कहा गया था कि पायक्रॉफ्ट ने माफी मांगी है जबकि इसमें स्पष्ट किया गया था कि रैफरी ने केवल एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के स्थल प्रबंधक द्वारा की गई गलतफहमी पर खेद व्यक्त किया था। टूर्नामेंट के एक सूत्र ने बोर्ड की प्रतिक्रिया पर कहा, 'टीम का मीडिया मैनेजर टीम का हिस्सा है और उसे पीएमओए तक जाने की अनुमति है। वहां उसकी मौजूदगी कोई उल्लंघन नहीं है।'
विज्ञापन

मोहसिन नकवी-पाकिस्तान टीम - फोटो : ANI/@ACCMedia1
'फिल्मांकन प्रोटोकॉल के तहत हुआ- पीसीबी
पीसीबी के अनुसार मौजूदा प्रोटोकॉल मीडिया प्रबंधकों को पीएमओए में कैमरों का इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं। सूत्र ने आगे कहा, 'अगर मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया होता तो आईसीसी को मैच रैफरी से यह पूछना चाहिए कि क्या इस मामले की सूचना एसीयू (भ्रष्टाचार रोधी इकाई) को दी गई थी।' जब पीटीआई ने टूर्नामेंट के एक सूत्र से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि आईसीसी मैच अधिकारी ने इस मामले को पाकिस्तानी टीम के एसीयू अधिकारी के सामने उठाया था और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया था। इससे पहले वैश्विक संस्था ने पीसीबी को भेजे ईमेल में स्पष्ट कहा था। सूत्र ने कहा, 'आईसीसी ने खेल, टूर्नामेंट और संबंधित हितधारकों के हित को बनाए रखने के लिए पीसीबी के अनुरोध को स्वीकार कर लिया, हालाकि यह पीएमओए के प्रति पूर्ण अनादर दर्शाता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें