फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: सीरीज से पहले सैमी ने विंडीज के गेंदबाजों पर जताया भरोसा, बोले- भारत में 20 विकेट लेने की क्षमता

Fri, 19 Sep 2025 07:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंगस्टन

सार

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी आक्रमण में अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, एंडरसन फिलिप और जेडन सील्स के अलावा ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स शामिल हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : CWI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी पर भरोसा जताया है। सैमी का कहना है कि विंडीज के गेंदबाजों में क्षमता है कि वे भारत में 20 विकेट ले सकते हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो अक्तूबर से दो मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद और दूसरे मैच दिल्ली में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

सैमी बोले- हमारी गेंदबाजी में विविधता है
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी आक्रमण में अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, एंडरसन फिलिप और जेडन सील्स के अलावा ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स शामिल हैं। सैमी ने कहा, अब हम ऐसी स्थिति में हैं जहां हमारा तेज गेंदबाजी आक्रमण किसी भी परिस्थिति में विकेट लेने में सक्षम है। हमारे पास चार अलग-अलग तरह के तेज गेंदबाज हैं जिनकी अपनी खास विशेषता है। हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण में विविधता है। हमारे पास शमर जोसेफ है, जो बेहद कुशल गेंदबाज है। हमारे पास जेडन है, जिसका अगला पैर मजबूत है और वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकता है। हमारे पास अल्जारी जोसेफ है जो अपने कद के कारण उछाल हासिल कर सकता है। इस तरह से हमारे पास भारत में टेस्ट मैच में 20 विकेट लेने की क्षमता है।

सैमी ने कहा कि उनकी टीम न्यूजीलैंड का अनुसरण करना चाहती है, जिसने पिछले साल भारत को 3-0 से हराया था। उन्होंने कहा, न्यूजीलैंड ने वहां जाकर अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया और हमें उससे प्रेरणा लेनी चाहिए। लेकिन यह उन चीजों को समझने की बात है जो न्यूजीलैंड ने उन परिस्थितियों में कीं। उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी उनका अनुसरण करेंगे। 
विज्ञापन

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है...
रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), केवलोन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैम्पबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रिव्स, शाई होप (विकेटकीपर), तेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडन सील्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें