आगा ने फिर अलापा पुराना राग
आगा ने खुलासा किया कि मैच से ठीक पहले तक उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि भारतीय टीम के साथ हाथ मिलाने की परंपरा नहीं निभाई जाएगी। टॉस से पहले मैच रेफरी ने अलग ले जाकर साफ कर दिया कि इस बार कोई हैंडशेक नहीं होगा। आगा के मुताबिक, उन्होंने इस पर ज्यादा आपत्ति नहीं जताई, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।