फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: प्रेस कॉन्फ्रेस में सूर्यकुमार और सलमान ने नहीं मिलाया हाथ? राशिद के अगल-बगल बैठे दिखे; देखें तस्वीर

Tue, 09 Sep 2025 03:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत के कप्तान सूर्यकुमार और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अफगानिस्तान के  कप्तान राशिद के अगल बगल बैठे दिखे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच से करेगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है। दोनों के बीच 14 सितंबर को दुबई में महामुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
एशिया कप 2025 - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2025 के कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऐसी स्थिति देखने को मिली जिसने सभी का ध्यान खींचा। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी आठ टीमों के कप्तान स्टेज पर मौजूद थे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के बीच हैंडशेक नहीं हुआ यानी दोनों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। हालांकि, अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता, क्योंकि एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें सूर्यकुमार पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से हाथ मिलाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों के कप्तान अफगानिस्तान के कप्तान राशिद के अगल बगल बैठे दिखे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच से करेगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है। दोनों के बीच 14 सितंबर को दुबई में महामुकाबला खेला जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से इस मुकाबले की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

विज्ञापन

एशिया कप 2025 - फोटो : Twitter
भू-राजनीतिक तनाव का असर
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे भू-राजनीतिक तनाव का असर क्रिकेट के मैदान से लेकर ऑफ-फील्ड इवेंट्स तक देखने को मिलता है। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने दोनों देशों के रिश्तों को और संवेदनशील बना दिया। इस हमले के बाद भारत ने कड़ी जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों के ठिकानों पर ऑपरेशन चलाया, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। ऐसे हालात में औपचारिक हैंडशेक जैसी परंपराएं अक्सर टाल दी जाती हैं, ताकि किसी विवाद या राजनीतिक बहस को जन्म न मिले।

नकवी से हाथ मिलाते सूर्यकुमार - फोटो : Asia Cup
मंच पर साझा उपस्थिति
पूरे आयोजन के दौरान सूर्यकुमार और आगा ने सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मंच साझा किया। बातचीत के दौरान किसी तरह की तल्खी सामने नहीं आई और माहौल सकारात्मक ही बना रहा। मैदान पर आक्रामक रवैये को लेकर पूछे गए सवाल पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी बात साफ रखी। उन्होंने कहा, 'आक्रामकता हमेशा मैदान पर रहती है और अगर आप जीतना चाहते हैं तो इसके बिना काम नहीं चल सकता।'

सूर्यकुमार का इशारा साफ था कि बड़ी भिड़ंत में भारतीय टीम पीछे हटने वाली नहीं है। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का नजरिया अलग था। उन्होंने कहा, 'अगर कोई खिलाड़ी आक्रामक होना चाहता है तो यह उसकी अपनी सोच है। मेरी ओर से मैं किसी को कोई निर्देश नहीं देता।' उनका कहना था कि खिलाड़ी अपनी भावनाओं को जैसे सही समझें, वैसे ही मैदान पर व्यक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

एशिया कप 2025 - फोटो : Twitter
नौवीं बार ट्रॉफी जीतने पर नजर
मीडिया रिपोर्ट्स ने खास तौर पर इस बात को नोट किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का समापन दोनों कप्तानों के बीच सीधे संवाद या इंटरैक्शन के बिना हुआ। यह घटना अपने आप में चर्चा का विषय बनी, लेकिन आयोजकों ने इसे स्वाभाविक बताते हुए आगे कोई विवाद खड़ा नहीं होने दिया। एशिया कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है। टीम इंडिया ने अब तक रिकॉर्ड आठ बार यह खिताब जीता है। पिछली बार 2023 में हुए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर आठवीं बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस बार सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया का लक्ष्य लगातार नौवां खिताब जीतकर टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत को और मजबूत करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें