एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर विवादित बयान दिया। पाकिस्तानी चैनल 'समा टीवी' पर चर्चा के दौरान यूसुफ ने सूर्यकुमार यादव का नाम गलत तरीके से लेते हुए उनके लिए ऐसे शब्द का प्रयोग किया, जिसे हम यहां लिख नहीं सकते। हिंदी में वह शब्द अपमानजनक माना जाता है। बाद में चैनल के एंकरों ने उन्हें सुधारा। हालांकि, इस दौरान एंकर और साथ बैठे लोग हंसते रहे। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम को लेकर भी विवादित और बेतुका बयान दिया है।