फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कूड़ेदान की गाड़ी पर डोगेश के साथ प्रैंक कर रहा था लड़का, फिर डोगेश ने किया कुछ ऐसा...

Tue, 16 Sep 2025 04:31 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन दिनों जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसमें भी कुछ ऐसा ही दिखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का मजे करने के लिए एक कुत्ते को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
Viral Video - फोटो : X/@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया की दुनिया में कुत्तों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी सिलसिले में इन दिनों डोगेश भाई का कुछ ऐसा ही एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ लोग मजे लेने के लिए जानवरों को परेशान करते हैं। वहीं इन दिनों जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसमें भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का मजे करने के लिए एक कुत्ते को परेशान कर रहा है। इसके बाद डोगेश अपने साथियों के साथ मिलकर उसको दौड़ाने लगता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता कूड़े वाली गाड़ी के ऊपर चढ़कर खाने के लिए कुछ ढूंढ रहा है। इसी बीच एक लड़का कुत्ते को कूड़ेदान के अंदर धक्का दे देता है।  

विज्ञापन

कुत्ता कूड़ेदान के अंदर चला जाता है और उसमें से बाहर निकलने की कोशिश करता है। इस दौरान लड़का कूड़े की गाड़ी का ढक्कन बंद करने की कोशिश करता है लेकिन डोगेश बाहर निकल जाता है। कूड़ेदान से नीचे आकर कुत्ता अपने दो और दोस्तों के साथ मिलकर लड़के को दौड़ाने लगता है। 
 

कुत्तों को अपने पास आता देख लड़का भाग जाता है। यहीं पर इस वीडियो का अंत हो जाता है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नामक यूजर ने शेयर किया है। 

Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर करीब 50 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद कई लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। इसके अलावा कई लोग इसे रिपोस्ट और सेव भी कर रहे हैं। 

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत
विज्ञापन

वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा - बेचारा भूखा खाना ढूंढ रहा है उसमें भी लोगों को रील बनानी है। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि फिर कहेंगे कि कुत्ते ने काट लिया है और खुद ऐसी हरकतें करेंगे। वीडियो देखने के बाद कई लोग लड़के के इस कृत्य की निंदा कर रहे हैं।

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें