यूसुफ ने लगाए आरोप
टीवी डिबेट के दौरान यूसुफ ने कहा, “ये **** कुमार जो है...भारत को देखिए, शर्म आनी चाहिए। जिस तरह ये जीतने की कोशिश कर रहे हैं, अंपायर को साथ में लाकर, रेफरी को टॉर्चर करवा के। आप देखें अंपायर को, उनकी अंगुली नहीं उठती आउट देने के लिए।' इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और भारतीय फैंस ने इसे लेकर कड़ा विरोध जताया है।
पाकिस्तान की खराब शुरुआत
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन शुरुआती दो ओवरों में ही दो विकेट गंवा दिए। पूरी पारी में उनकी रनगति धीमी रही और वे सिर्फ 127 रन बना सके। यह स्कोर भारत के लिए आसान रहा और टीम इंडिया सुपर-4 में पहुंच गई। अब पाकिस्तान को यूएई के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी ताकि उनका सुपर-4 में स्थान पक्का हो सके।