फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: भारत की खिताबी जीत के बाद स्वदेश लौटे सूर्यकुमार-हार्दिक और तिलक, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत; Video

Mon, 29 Sep 2025 10:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में टीम इंडिया की जीत में तिलक वर्मा ने अहम भूमिका निभाई। सोमवार को जब वह हैदराबाद लौटे तो प्रशंसकों ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। ऐसा ही स्वागत हार्दिक पांड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी हुआ।
विज्ञापन
हार्दिक-तिलक-सूर्यकुमार - फोटो : ANI (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में टीम इंडिया की जीत में तिलक वर्मा ने अहम भूमिका निभाई। सोमवार को जब वह हैदराबाद लौटे तो प्रशंसकों ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। ऐसा ही स्वागत हार्दिक पांड्या का भी मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ। बता दें कि, स्टार ऑलराउंडर चोट की वजह से खिताबी मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। वहीं, करीब रात 10 बजे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मुंबई पहुंचे। यहां उनका प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया।
विज्ञापन
Trending Videos


 

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
नौवीं बार भारत ने जीता एशिया कप खिताब
एशिया कप 2025 के फाइनल में रोमांच और जुनून चरम पर रहा। टीम इंडिया ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड नौंवी बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की और एक बार फिर साबित कर दिया कि एशियाई क्रिकेट में उसका दबदबा कायम है। मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और यह निर्णय पूरी तरह सही साबित हुआ। स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया और पूरी टीम को महज 146 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन

तिलक वर्मा ने मैच विनिंग पारी खेली - फोटो : ANI/PTI
तिलक के तूफान में उड़ा पाकिस्तान
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत में कुछ झटके जरूर खाए, लेकिन युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन ठोकते हुए जीत की मजबूत नींव रखी। आखिरी पलों में जब भारत को जीत के लिए कुछ ही रन चाहिए थे, तब रिंकू सिंह ने चौका लगाकर टीम को विजय दिलाई। ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ी और मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपनी खुशी रोक नहीं पाए। मैदान पर बल्ला लहराते तिलक और मायूस चेहरों के साथ खड़े पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीर ने इस ऐतिहासिक फाइनल को और भी यादगार बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें