फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: बाबर आजम ने रचा इतिहास, हाशिम अमला-विराट कोहली को इस मामले में पीछे छोड़ा, ब्रायन लारा की बराबरी की

Wed, 30 Aug 2023 06:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

Asia Cup 2023 Babar Azam Century: बाबर आजम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 19 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में बाबर ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ओपनर हाशिम अमला और भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एशिया कप के पहले मैच में धमाकेदार शतक लगाया। बाबर ने नेपाल के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने वनडे करियर का 19वां शतक लगाया। बाबर ने 151 रन बनाए। उन्होंने 131 गेंद की पारी में 14 चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 19 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में बाबर ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ओपनर हाशिम अमला और भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन


बाबर ने अपने करियर की 102वीं पारी में 19वां शतक लगाए। अमला ने इसके लिए 104 पारियां खेली थीं। कोहली ने 19 शतक के लिए 124 पारियां खेली थीं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने 139 पारियों में ऐसा किया था।

लारा, जयवर्धने और वॉर्नर की बराबरी की
बाबर वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा, श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने और डेविड वॉर्नर के बराबर पहुंच गए हैं। इन सभी के नाम वनडे में 19-19 शतक हैं। जयवर्धने ने 448, ब्रायन लारा ने 299 और डेविड वॉर्नर ने 142 मैच में 19 शतक लगाए। वहीं, बाबर ने सिर्फ 104 वनडे में ही उनकी बराबरी कर ली।

बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
गुप्टिल और मार्क वॉ से आगे निकले
बाबर ने सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ को पीछे छोड़ा। मार्क वॉ ने 244 और गुप्टिल ने 198 मैच में 18-18 शतक जड़े हैं।
विज्ञापन

सईद अनवर के करीब पहुंचे बाबर
पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में बाबर दूसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ पूर्व ओपनर सईद अनवर हैं। अनवर के नाम 247 वनडे में 20 शतक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें