फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: पाकिस्तानी टीम के साथ दुबई पहुंचे शाहीन अफरीदी, ट्रेनिंग में दिखे साथ, फैंस ने पीसीबी का उड़ाया मजाक

Wed, 24 Aug 2022 08:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अफरीदी ट्रेनिंग के दौरान अफगानिस्तान की टीम के दो अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी और राशिद खान से बात करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
दुबई में राशिद खान और मोहम्मद नबी के साथ शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अफरीदी चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो चुके हैं। उनके बाहर होने के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी बयान दे चुके हैं और इसे टीम के लिए बड़ा झटका बताया है। इसी बीच, अफरीदी पाकिस्तानी टीम के साथ दुबई में देखे गए हैं। एयरपोर्ट और ट्रेनिंग ग्राउंड से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन


अफरीदी ट्रेनिंग के दौरान अफगानिस्तान की टीम के दो अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी और राशिद खान से बात करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। पीसीबी द्वारा जारी फोटो में अफरीदी कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के साथ नजर आए।

विज्ञापन



विज्ञापन



अफरीदी के स्थान 22 साल के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन को टीम में शामिल किया गया है। हसनैन पाकिस्तान के लिए 18 अंतरराष्ट्रीय टी20 खेल चुके हैं। इस दौरान उनके नाम 17 विकेट हैं। पाकिस्तानी टीम में हसनैन के अलावा अब नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रउफ तेज गेंदबाज हैं।



भारत से होगा पहला मुकाबला
27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारत से होगा। इन दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में कुल तीन टीमें हैं, भारत और पाकिस्तान के अलावा क्लालिफायर राउंड में जीतने वाली टीम इस ग्रुप में जगह बनाएगी। श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें