फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2022: पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए किया टीम का एलान, चोटिल अफरीदी टीम में, यह स्टार गेंदबाज बाहर

Wed, 03 Aug 2022 06:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान ने एशिया कप के साथ-साथ नीदरलैंड दौरे के लिए भी टीम का चयन किया है। पाकिस्तानी टीम नीदरलैंड में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। उस दौरे के लिए चुने गए पांच खिलाड़ियों को एशिया कप में खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस महीने के अंत में शुरू होने वाले एशिया कप के लिए टीम का एलान कर दिया है। पीसीबी ने एशिया कप के साथ-साथ नीदरलैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा की। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम में स्टार तेज गेंदबाज हसन अली को नहीं चुना गया है। उन्होंने नीदरलैंड दौरे के साथ-साथ एशिया कप से भी बाहर रखा गया है। दूसरी ओर, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में चोटिल होने वाले शाहीन अफरीदी को पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद चुना गया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। उस दौरे के लिए चुने गए पांच खिलाड़ियों को एशिया कप में खेलने का मौका नहीं मिला। ये खिलाड़ी अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, मोहम्मद हारिस, सलमान अली और जाहिद महमूद हैं। आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद और उम्मान कादिर को एशिया कप के लिए चुना गया है। शादाब खान टीम के उपकप्तान होंगे।

नीदरलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, मोहम्मद हारिस, सलमान अली, जाहिद महमूद, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शाहनवाज दहानी।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शाहनवाज दहानी।

भारत से होगा पहला मुकाबला
27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारत से होगा। इन दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में कुल तीन टीमें हैं, भारत और पाकिस्तान के अलावा क्लालिफायर राउंड में जीतने वाली टीम इस ग्रुप में जगह बनाएगी। श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

यूएई में होगा टूर्नामेंट
इस बार एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जाएगा। पहले श्रीलंका को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी, लेकिन वहां के हालात खराब होने की वजह से अब यूएई को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के यहां नहीं खेलना चाहती हैं। ऐसे में यूएई के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश ही मेजबानी के दावेदार थे और श्रीलंका को इस टूर्नामेंट की मेजबानी दी गई थी। श्रीलंका से यह टूर्नामेंट छिनने के बाद यूएई को इसकी मेजबानी मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें