फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा बने दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर, सिक्सर लगाते ही उड़ाए कई रिकॉर्ड्स

Thu, 20 Sep 2018 11:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
162 रन के आसान लक्ष्य को साधते हुए टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी मात दी। पहले गेंदबाजी और फिर सलामी बल्लेबाजों (शिखर धवन 46, रोहित शर्मा 52) ने कमाल दिखाते हुए भारतीय टीम को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से एशिया कप के ग्रुप स्टेज में जीत दिलाई। इस एतिहासिक जीत में रोहित शर्मा ने कुछ रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए।
विज्ञापन

2 of 6
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 39 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 294 छक्के दर्ज हो गए हैं। इसके साथ ही वह तेजी से छक्के मारने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 6
वनडे में 100 सिक्स मारने वाले बल्लेबाजों में वह तीसरे नंबर पर हैं, जो सबसे तेजी से छक्के मारते हैं। पहले नंबर पर शाहिद आफरीदी हैं। वह वनडे में हर 26 गेंद के बाद छक्का जड़ देते थे। वहीं दूसरे नंबर पर ब्रैंडन मैक्कुलम हैं। जो 27 बॉल के बाद छक्का जड़ देते हैं। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. वह हर 35 बॉल के बाद छक्का जड़ते हैं।

4 of 6
साथ-साथ इस समय वह दुनिया के सबसे ज्यादा औसत वाले सलामी बल्लेबाज हैं। दुनिया के ऐसे ओपनर जिन्होंने कम से कम 50 पारियां खेली हों, उनकी औसत की रेस में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा (54.39) के बाद हाशिम अमला (50.10), सचिन तेंदुलकर (48.29), शिखर धवन (46.68), ब्रायन लारा (46.08) का नंबर आता है।
विज्ञापन

5 of 6
बुधवार को रोहित करियर का 294वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार पाकिस्तान के सामने थी। इस मैच में जीत हासिल कर रोहित शर्मा बिशन सिंह बेदी, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी वाले उस स्पेशल क्लब में शामिल हो गए जिन्होंने पाक के खिलाफ कप्तानी वाली अपने पहले ही मैच में जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसके पहले बिशन सिंह बेदी ने 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार कप्तानी की थी और भारत वो मैच जीता था। 1996 में सचिन तेंदुलकर ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी की और जीत हासिल की।

सौरव गांगुली को 2000 में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी करने का मौका मिला और भारत ने इस मैच में जीत दर्ज की। महेंद्र सिंह ने 2007 में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी करते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें