बीसीसीआई ने गुरुवार को सभी खिलाड़ियों के चोटिल होने और उनके कवर की घोषणा की। पांड्या के कमर में मारक चोट है, उनका उपचार चल रहा है और बोर्ड की मेडिकल टीम हार्दिक का आंकलन कर रही है।
बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर के बाएं हाथ के अंगुली में पाकिस्तान के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते हुए चोट लगी। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया जिसमें चोट का पता चला।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शार्दुल को हांगकांग के खिलाफ मैच के बाद दाएं कूल्हे और ग्रोइन के हिस्से में सूजन है।
इन तीनों के विकल्प के तौर पर चाहर, जडेजा और कौल गुरुवार को टीम से जुड़ेंगे।