फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश के बीच 5 सबसे रोमांचक मुकाबले, एशिया कप में फिर मचेगा घमासान

Fri, 21 Sep 2018 11:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
virat bangladesh
विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ बड़े टूर्नामेंट्स में कई रोमांचक मैच खेले गए हैं। अब दोनों टीमें आज फिर एशिया कप 2018 में जीत के लिए अपना पूरा जोर लगा रही हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में जारी एशिया कप में टीम इंडिया ने अपने पहले दोनों मुकाबले जीते हैं।

विज्ञापन


वहीं बांग्लादेश ने एक मुकाबला जीता जबकि एक में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी। क्रिकेट फैंस को एक बार फिर दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच की उम्मीद है। चलिए इसी कड़ी में नजर डालते हैं, दोनों टीमों के बीच पांच बेहद रोमांचक मुकाबलों पर:

निदाहास ट्रॉफी 2018 फाइनल

टीम इंडिया ने चार विकेट से दर्ज की यादगार जीत दिनेश कार्तिक ने जावेद मियांदाद की याद ताजा की और अंतिम गेंद पर छक्का जमाकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया।

टीम इंडिया को 20 ओवर में 167 रन की दरकार थी। रोहित शर्मा ने अर्धशतक जमाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन बीच के ओवरों में टीम इंडिया भटक गई।

इसका नतीजा यह रहा कि अंतिम दो ओवर में जीत के लिए भारतीय टीम को 34 रन की जरूरत थी, तभी क्रीज पर दिनेश कार्तिक आए। उन्होंने पूरे मैच का रुख पलट दिया और सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 29 रन जमाकर टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई।

इससे पहले युजवेंद्र चहल (18/3) और वॉशिंगटन सुंदर (20/1) ने शानदार गेंदबाजी की थी जबकि बांग्लादेश की तरफ से शब्बीर रहमान (77) ने उम्दा पारी खेली थी।

आईसीसी वर्ल्ड टी-20 2009

भारत ने बांग्लादेश को 25 रन से दी मात गत चैंपियन भारत ने वर्ल्ड टी-20 के दूसरे संस्करण में भी बेहतर प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को 25 रन से मात दी। गौतम गंभीर के अर्धशतक व रोहित शर्मा और युवराज सिंह की धुआंधार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को जुनैद सिद्दकी ने सिर्फ 22 गेंदों में 41 रन की पारी खेलकर शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने अपनी फिरकी का जादू चलाया और बांग्लादेश के मीडिल ऑर्डर पर कहर बरपाते हुए चार विकेट चटकाए। बांग्लादेश की टीम जरूरी लक्ष्य से 25 रन पीछे रह गई।

आईसीसी विश्व कप 2011

भारत ने बांग्लादेश को 87 रन से रौंदा टीम इंडिया ने आईसीसी विश्व कप 2011 में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। धोनी की सेना ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 87 रन से धोया।

विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने सिर्फ 140 गेंदों में 175 रन की धुआंधार पारी खेली और युवा विराट कोहली ने भी ढाका में आकर्षक शतक जमाया। इन दोनों के शतकों की मदद से टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 370 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की तरफ से तमीम इकबाल और कप्तान शकीब अल हसन ने अर्धशतक जरूर जमाए, लेकिन अन्य समय उनकी टीम लक्ष्य के करीब पहुंचती भी नहीं दिखी। मुनाफ पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट चटकाए और टीम इंडिया ने आसान जीत हासिल की।

आईसीसी वर्ल्ड टी-20 2014

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया आईसीसी वर्ल्ड टी-20 2014 में ढाका में टीम इंडिया और बांग्लादेश एक बार फिर आमने-सामने आए। यह मुकाबला बेहद अहम था क्योंकि विजेता टीम का सेमीफाइनल में प्रवेश होना था।

टीम इंडिया ने साबित किया कि वह मजबूत टीम है और बांग्लादेश पर आठ विकेट की विशाल जीत दर्ज की। अमित मिश्रा और रविचंद्रन अश्विन ने क्रमश: 3/26 और 2/15 शानदार प्रदर्शन करके बांग्लादेश को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 138 के स्कोर पर रोक दिया।

इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए टीम इंडिया को 9 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

आईसीसी वर्ल्ड टी-20, 2016

धोनी की दौड़ से हार गया बांग्लादेश यह मैच वर्ल्ड टी-20 इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से एक हैं। बांग्लादेश की इस मैच में जीत पक्की नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम ओवर में पूरी बाजी पलटी और भारत विजेता बन गया। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बनाए। सुरेश रैना टीम इंडिया के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 30 रन बनाए।

बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने इसके बाद जोर लगाया और मुकाबला बेहद रोमांचक बना दिया। बांग्लादेश को अंतिम ओवर में 11 रन की दरकार थी जबकि उसके चार विकेट शेष थे। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या अंतिम ओवर करने आए।

मुश्फिकुर रहीम ने ओवर की दूसरी व तीसरी गेंद पर लगातार दो चौके जमाकर बांग्लादेश को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। बांग्लादेश को जीत के लिए तीन गेंदों में दो रन की जरूरत थी। मगर यही मैच में सबसे बड़ा ट्विस्ट आया। पांड्या की अगली दो गेंदों पर बांग्लादेश ने दो बल्लेबाज आउट हो गए। अंतिम गेंद पर दो रन की दरकार थी।

पांड्या ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर बल्लेबाज अपना बल्ला नहीं अड़ा सका। विकेटकीपर कप्तान धोनी ने बेहद तेज दौड़ लगाई और मुस्ताफिजुर रहमान को रनआउट करके भारत की जीत पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें