भारत में अगले साल सितंबर में होने वाले एशिया कप 2018 के आयोजन के आसार कम लग कर रहे है। ऐसा बताया जा रहा है कि भारत में होने वाले एशिया कप को स्थानांतरित किया जा सकता है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के साथ राजनीतिक कारणों की वजह से भारत अंडर-19 एशिया कप का आयोजन कराने का मौका पहले ही गवां चुका है और अब ऐसा लग रहा है कि शायद यह भी मौका हाथ से ना निकल जाए। बताया ऐसा जा रहा है कि पाकिस्तान के साथ भारत के राजनीतिक संबंध खराब होने की वजह से इसे भारत से बाहर कराया जा सकता है।
पढ़ेंः- Video: युवराज और विराट की पाक टीम के साथ मस्ती को ICC ने बताया बेजोड़, जानिए क्यों
भारत ने साल 2016 में हुए एशिया कप में बांग्लादेश को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। सीओए के मुताबिक उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल को इस बारे में अवगत कराते हुए कहा है कि यदि वो भारत में टूर्नामेंट का आयोजन नहीं करते हैं, तो एक दूसरे देश का विकल्प तैयार रखें।
बीसीसीआइ की तरफ से कहा गया है कि जब हमें अंडर 19 एशिया कप का आयोजन करने के लिए सरकार की तरफ से मना कर दिया गया, तो इस बात की उम्मीद काफी कम है कि हमें एशिया कप आयोजन करने की अनुमति मिल पाएगी।
टीम इंडिया
- फोटो : SELF
दरअसल, बात यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक नोंकझोंक के कारण लगभग 10 सालों से द्विपक्षिय सीरीज नहीं हो पाई है। हालांकि, इस मामले में बीसीसीआई के अधिकारियों ने कहा, 'पाकिस्तान के एथलीटों को एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए वीजा दिया गया था, लेकिन सरकार का कहना है कि क्रिकेट के मामले में बात अलग है।'
उन्होंने आगे कहा, 'हमने सरकार से आग्रह किया था, लेकिन इस पर कोई जबाव नहीं आया। हमें जल्द ही कोई फैसला करना होगा क्योंकि हमें एसीसी को जल्द ही जबाव देना है। अभी जिस तरह के हालात हैं उस परिस्थिति में किसी भी देश को इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन करने में थोड़ा वक्त लग सकता है।'
मालूम हो कि इस साल नवंबर में बेंगलुरु में अंडर 19 एशिया कप होना था, लेकिन पाकिस्तान द्वारा मना करने के बाद इसे भारत से मलेशिया स्थानांतरित कर दिया गया। अंडर 19 के इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराकर अफगानिस्तान ने जीता है।