एशिया कप 2018 का आगाज हो चुका है। मंगलवार को भारत हांगकांग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। ठीक एक दिन बाद पाकिस्तान से टकराव होगा। यूएई में चल रहे इस टूर्नामेंट में ग्रुप 'ए' के मुकाबले भारत के सामने हांगकांग बड़े उलटफेर के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
2 of 6
इस टीम की खासियत है इसके भारतीय मूल के कप्तान। टीम की अगुवाई अंशुमन रथ कर रहे हैं। उनका जन्म जरूर हांगकांग में हुआ लेकिन माता-पिता मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। 90 के दशक में वे हांगकांग पलायन कर गए थे। जिसके बाद से ही उनका परिवार हांगकांग का ही होकर रह गया।
विज्ञापन
3 of 6
हांगकांग में पले-बढ़े होने के बावजूद अंशुमन का हिंदुस्तान से विशेष लगाव है। वे अपने रिश्तेदारों से मिलने भारत आते रहते हैं। महज 20 साल की अंशुमन ने सचिन तेंदुलकर को देखकर ही क्रिकेटर बनने का सपना संजोया था। 2003 विश्वकप के दौरान अंशुमन की उम्र महज 6 साल थी।
4 of 6
2003 विश्वकप में सचिन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी, उन्होंने 11 मैच में सर्वाधिक 673 रन ठोके थे। यही से अंशुमन प्रभावित हुए। उन्होंने अपने पिता के साथ भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचते देखा।
विज्ञापन
5 of 6
05 नवंबर 1997 को जन्मे अंशुमन की उम्र महज 20 साल है। मगर हांगकांग में उनकी तुलना दिग्गज धोनी से होती है। दरअसल माही की ही तरह अंशुमन भी एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और बेहद कम उम्र में उन्हें भी धोनी की ही तरह टीम की कमान मिल गई।