फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों को जीत दिलाएंगे अश्विन! इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद करेंगे यह खास काम

Mon, 23 Jul 2018 10:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के अनुभवी फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर काउंटी क्लब की ओर मुड़ गए हैं। अश्विन काउंटी चैम्पियनशिप के आखिरी दो मैचों के लिए वोस्टरशायर क्लब में शामिल हुए हैं। वोस्टरशायर के लिए खेले गए चार मैचों में अश्विन ने 20 विकेट लिए, यही वजह रही कि यह क्लब पिछले सीजन में मुख्य डिवीजन में शामिल हो गया।

विज्ञापन


अश्विन के इस प्रदर्शन से खुश होकर क्लब के अधिकारी उन्हें एक बार फिर से टीम के साथ जुड़ना चाहते थे। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उनका सपना सच हुआ और टीम इंडिया के इस 31 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने अपनी हामी भर दी।

अब तक 58 टेस्ट मैच खेल चुके अश्विन इस साल सितम्बर में वोस्टरशायर के लिए डिविजन वन में एसेक्स और यॉर्कशायर के खिलाफ मैच खेलेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ एक अगस्त से शुरू हो रही आगामी पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए शुक्रवार को रवाना हुए अश्विन श्रंखला खत्म होने के बाद काउंटी क्रिकेट खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें