वर्ल्ड कप में आज भारतीय टीम का मुकाबला यूएई से है और माना जा रहा था कि भारत इस कमजोर टीम को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद सस्ते में समेट देगी जिसमें वह कामयाब भी रही।
भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन के सिलसिले को पर्थ में भी जारी रखा। आर अश्विन और अन्य गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर टूर्नामेंट में एशिया की ओर से भाग ले रही छठी टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका नहीं दिया। यूएई की पूरी टीम 32वें ओवर में 102 रन बनाकर आउट हो गई। एक समय उसका स्कोर 9 विकेट पर 71 रन था लेकिन अंतिम जोड़ी ने 31 रन जोड़कर टीम को सौ के पार पहुंचा दिया। भारत के खिलाफ 102 रनों की पारी किसी विपक्षी टीम की ओर से यह 10वां सबसे छोटा स्कोर है।
यूएई की पारी के दौरान एक गजब का वाकया हुआ। टीम के शीर्ष क्रम के 3 बल्लेबाज 4-4 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि मध्य क्रम में उसके 2 बल्लेबाज 2-2 रन के स्कोर पर आउट हो गए।
जबकि गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद आर अश्विन आज आलरांउडर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंचकर भी चूक गए।