फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashwin Video: रविचंद्रन अश्विन ने 'काला चश्मा' पर बनाया मजेदार वीडियो, बताया गेंद को चमकाने का तरीका

Sat, 17 Sep 2022 04:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले महीने इस गाने पर रील्स बनाने का ट्रेंड टीम इंडिया ने शुरू किया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 के अंतर से जीत हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जीत का जश्न मनाया था।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जब क्रिकेट मैदान पर नहीं होते हैं तब सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। अश्विन यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लगातार वीडियो शेयर करते हैं। उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मशहूर 'काला चश्मा' गाने पर गेंद चमकाते नजर आ रहे हैं। उनसे पहले इस गाने पर भारत के ओपनर शिखर धवन, शुभमन गिल और ईशान किशन सहित कई भारतीय क्रिकेटर डांस करते दिख चुके हैं।
विज्ञापन


वीडियो में अश्विन के साथ उनके दो दोस्त हैं। दोनों बारी-बारी से गेंद को चमकाने का प्रयास करते हैं। उनके प्रयासों से अश्विन खुश नहीं दिखे। फिर उन्होंने खुद ही गेंद को चमकाया। अश्विन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''जब कॉमेडियन और क्रिकेटर्स काला चश्मा के लिए रील बनाते हैं।''



पिछले महीने इस गाने पर रील्स बनाने का ट्रेंड टीम इंडिया ने शुरू किया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 के अंतर से जीत हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जीत का जश्न मनाया था। कप्तान लोकेश राहुल से लेकर शिखर धवन और ईशान किशन तक सभी खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की। इस दौरान शुभमन गिल ने भी खूब डांस किया। सीरीज जीत के बाद सभी खिलाड़ियों ने काला चश्मा गाने पर जमकर ठुमके लगाए थे।
विज्ञापन




शिखर धवन ने शेयर किया था वीडियो
सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया के जश्न का वीडियो शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में कप्तान लोकेश राहुल और शिखर धवन कैमरे से हाथ हटाते हैं और बाकी खिलाड़ी मजाक में ईशान किशन की पिटाई कर देते हैं। इसके बाद डांस शुरू होता है। काला चश्मा गाने पर सभी खिलाड़ी डांस करते हैं और ईशान किशन सभी को रोक देते हैं। किशन डांस का नया स्टेप लेकर आते हैं और सभी उसी अंदाज में डांस करने लगते हैं। टीम इंडिया का वीडियो काफी पसंद किया गया। इस पर बाद में हॉन्गकॉन्ग की टीम और बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी वीडियो बनाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें