मुंबई इंडियंस के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि अब टीम इंडिया में स्पिन गेंदबाज आर अश्विन की वापसी मुश्किल हो सकती है। हरभजन की राय है कि अश्विन के मुकाबले रविंद्र जडेजा को टीम इंडिया में वापसी करने के लिए मुश्किल नहीं होगी। हरभजन वन डे के लिए अश्विन की अपेक्षा जडेजा में एक बेहतर पैकेज देखते हैं। वह जडेजा को अश्विन से बेहतर वन डे प्लेयर मानते हैं।
अश्विन से ज्यादा फिट हैं जडेजा
हरभजन सिंह
- फोटो : getty
हरभजन का मानना है कि जडेजा अपनी फिटनेस की वजह से अश्विन को पीछे करते हुए टीम में जगह बना सकते हैं। टीम इंडिया के मैनेजमेंट, सलेक्टरर्स तथा कप्तान विराट कोहली ने पहले ही खिलाड़ियों की फिटनेस पर जोर दिया है। लिहाजा हरभजन का यह आकलन एक हद तक सही भी हो सकता है। उल्लेखनीय है कि आर अश्विन हार्निया की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें पिछली घरेलू वन डे सीरीज में आराम भी दिया गया था।
जो फिट होगा वह विश्व कप की टीम में होगा
विराट कोहली
- फोटो : icc
कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि किसी को भी टीम में अपनी जगह पक्की नहीं समझनी चाहिए। जो फिट होगा वह विश्व कप की टीम में होगा।
जडेजा अश्विन से ज्यादा फायदेमंद हैं
अश्विन और रविंद्र जडेजा
मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार हरभजन ने एक साक्षात्कार में कहा कि 2019 का विश्व कप इंग्लैंड में होना है। इंग्लैंड की पिच पर जडेजा अश्विन से ज्यादा फायदेमंद खिलाड़ी हो सकते हैं। वह अश्विन के मुकाबले ज्यादा फिट हैं। लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। वन डे क्रिकेट में ऐसी गेंदबाजी विपक्षी टीम को नुकसान पहुंचा सकती है।
नए दौर में अब फिटनेस एक अहम मसला हो गया है
युवराज सिंह
- फोटो : E
नए दौर के वन डे में अब फिटनेस एक अहम मसला हो गया है। हरभजन इसका हवाला देते हुए कहते हैं कि सुरेश रैना और युवराज सिंह को भी विश्व कप की टीम में आने के लिए मुश्किलात का सामना करना पड़ सकता है। हरभजन यह भी कहते हैं कि अगर कुलदीप यादव वन डे मैचों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो निश्वित तौर पर अश्विन और जडेजा में से किसी एक को ही टीम में जगह मिलेगी। ऐसे में जडेजा अपने क्षेत्ररक्षण, फिटनेस और बैटिंग की वजह से टीम में जगह पाने के ज्यादा हकदार होंगे।