फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashleigh Gardner: एश्ले गार्डनर ने माना भारतीय महिला टीम का लोहा, बोलीं- भविष्य में हराना मुश्किल होगा

Tue, 06 Jan 2026 05:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एश्ले गार्डनर का मानना है कि भारतीय महिला टीम को भविष्य में हराना कठिन होगा। गार्डनर महिला प्रीमियर लीग में गुजरात टीम का प्रतिनिधित्व करती हैं।
विज्ञापन
एश्ले गार्डनर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम ने पिछले साल वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था और पूरी दुनिया को दिखाया था कि टीम अब बड़ी-बड़ी टीमों को हराने का दम रखती है। अब ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट एश्ले गार्डनर ने भी भारतीय टीम का लोहा माना है। गार्डनर का कहना है कि आने वाले दिनों में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को हराया काफी मुश्किल होगा। 
विज्ञापन

 

महिला टीम का विकास देखकर खुश हैं गार्डनर
पिछले साल महिला विश्व कप सेमीफाइनल में भारत से हारी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहीं गार्डनर ने कहा कि हरमनप्रीत कौर की टीम के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार आया है। नौ जनवरी से शुरू हो रही महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गुजरात जाएंट्स के लिए खेल रहीं गार्डनर ने कहा, भारतीय टीम अगले पांच से दस साल में उन टीमों में से एक होगी जिसे हराना बहुत मुश्किल होगा। ऑस्ट्रेलियाई होने के नाते मैं इससे भयभीत हूं लेकिन यहां खेल का तेजी से विकास देखकर अच्छा लग रहा है।

ऑस्ट्रेलिया टीम को बताया सर्वश्रेष्ठ
गार्डनर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया अभी भी महिला क्रिकेट में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। उन्होंने कहा, मैं विश्व कप के बाद से मीडिया से कह रही हूं कि हमारी टीम अभी भी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। विश्व कप भारी दबाव वाले पलों में आपकी जीत की बानगी देते हैं। अगर हम किसी भी टीम से लगातार 10 मैच खेलें तो हम आठ या नौ जीत जाएंगे। भारत से मिली हार कठिन थी लेकिन हमें पता है कि भारतीय टीम कितनी खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन

महिला प्रीमियर लीग में गुजरात टीम में भारत की विश्व कप विजेता टीम में से सिर्फ तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर है लेकिन उनके पास बेथ मूनी, डैनी वियाट हॉज और सोफी डेवाइन जैसे धुरंधर विदेशी खिलाड़ी हैं। गार्डनर ने कहा, अगर सभी टीमों को देखें तो विदेशी बल्लेबाजों पर काफी दारोमदार होता है। हमारी टीम में भी ऐसा ही होगा। हमारे पास हरमनप्रीत कौर या स्मृति मंधाना जैसे बल्लेबाज नहीं है लेकिन जो खिलाड़ी हमारे पास हैं, उनके साथ ही जीतना होगा। हमारे पास बेहतरीन टीम है और हम जीतेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें