फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashish Nehra Birthday: 43 साल के हुए आशीष नेहरा, जन्मदिन पर पढ़े उनके पांच बेहतरीन स्पेल के बारे में

Fri, 29 Apr 2022 05:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आशीष नेहरा अब कोच के रूप में आईपीएल में कमाल कर रहे हैं। हालांकि, एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। उनके पांच में तीन सबसे बेहतरीन स्पेल इसी टीम के खिलाफ आए हैं। 
 
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आषीश नेहरा 43 साल के हो चुके हैं। भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले नेहरा अपने गेंदबाजी एक्शन और स्विंग के लिए जाने जाते थे। उनकी गेंद दोनों तरफ स्विंग होती थी और टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों को छकाने के लिए उनके पास कई विविधताएं भी थी। इसी वजह से नेहरा लंबे समय तक टी20 क्रिकेट खेलते रहे। उनके करियर का सबसे बेहतरीन पल साल 2011 में आया था, जब टीम इंडिया विश्व विजेता बनी थी। हालांकि, नेहरा चोट की वजह से फाइनल मैच नहीं खेल सके थे, लेकिन टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका योगदान बहुत ज्यादा था। 
विज्ञापन


नेहरा अपने करियर में चोट से जूझते रहे, लेकिन जब भी वो फिट होकर मैदान में उतरे तो हमेशा विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया। 1997-98 में घरेलू क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत करने वाले नेहरा 1999 में पहली बार देश के लिए खेले। श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में उन्होंने अपना पहला टेस्ट खेला और जिम्बाब्वे के खिलाफ 2001 में पहला वनडे मैच खेला। 

कैसा रहा अंतरराष्ट्रीय करियर
आशीष नेहरा ने भारत के लिए कुल 164 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 235 विकेट अपने नाम किए। टेस्ट में 17 मैचों में उन्होंने 44 विकेट झटके। वहीं, 120 वनडे में उनके नाम 157 विकेट रहे। 27 टी20 मैचों में नेहरा ने 34 विकेट झटके हैं। वो दो विश्व कप और तीन चैपिंयंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा वो दो एशिया कप में भी टीम इंडिया में शामिल थे। 
विज्ञापन


आशीष नेहरा के पांच सबसे बेहतरीन स्पेल

इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर छह विकेट लिए
2003 विश्व कप में नेहरा ने इंग्लैंड के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की थी। डरबन में भारतीय टीम 250 रन का बचाव कर रही थी। इस मैच में उन्होंने 10 ओवर में 23 रन देकर छह विकेट झटके थे और भारत को 82 रन से जीत दिलाई थी।

श्रीलंका के खिलाफ 35 रन देकर चार विकेट लिए
2003 विश्व कप में आषीश नेहरा शानदार लय में थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 35 रन देकर चार विकेट लिए थे। भारतीय टीम ने यह मैच 183 रन के बड़े अंतर से जीता था। 

श्रीलंका के खिलाफ 59 रन देकर छह विकेट लिए
श्रीलंका आशीष नेहरा की पसंदीदा टीम थी। 2005 में इंडियन ऑयल कप के फाइनल में उन्होंने इस टीम के खिलाफ 59 रन देकर छह विकेट लिए थे। खास बात याह थी कि उन्होंने कोलंबो में यह कमाल किया था और श्रीलंकाई टीम को उसके घर में धराशायी कर दिया था। 

श्रीलंका के खिलाफ 40 रन देकर चार विकेट लिए
साल 2010 में आशीष नेहरा ने शानदार वापसी की थी और श्रीलंका के खिलाफ 40 रन देकर चार विकेट लिए थे। उनके इस शानदारर प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम एशिया कप के विजेता बनी थी। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ 47 रन देकर चार विकेट लिए थे 
भारत, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज के मैच में आशीष नेहरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 47 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया था। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 288 रन पर सिमट गई थी। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे और भारत यह मैच 200 से ज्यादा रन के अंतर से हार गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें