फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Narine Record: सुनील नरेन आईपीएल में 150 विकेट लेने वाले पहले विदेशी स्पिनर बने, यह कारनामा करने वाले नौवें गेंदबाज

Fri, 29 Apr 2022 04:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सुनील नरेन नौवें गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 150 विकेट लिए हैं। इस मामले में उनके साथी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो सबसे आगे हैं। ब्रावो इस लीग में 181 विकेट ले चुके हैं। 
 
विज्ञापन
सुनील नरेन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में दिल्ली और कोलकाता के मैच के दौरान सुनील नरेन ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। वो पहले विदेशी स्पिनर बने हैं, जिन्होंने आईपीएल में 150 विकेट पूरे किए हैं। वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले नौवें गेंदबाज हैं। इस मामले में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो सबसे आगे हैं, जिन्होंने 181 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के लसिथ मलिंगा इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच में ललित यादव को आउट करने के साथ ही नरेन ने खास उपलब्धि अपने नाम की। 
विज्ञापन


इस मैच में नरेन ने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। कोलकाता की टीम 146 रन का बचाव कर रही थी और नरेन अपने तीसरे ओवर में ललित यादव को पवेलियन भेजकर खास उपलब्धि अपने नाम की। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सुनील नरेन संयुक्त रूप से आठवें नंबर पर हैं। 
विज्ञापन

मैच में कोलकाता की हार
सुनील नरेन ने भले ही इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की हो, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने यह मैच चार विकेट से अपने नाम किया। इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स आठ में चार मैच जीत चुकी है, जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, कोलकाता ने नौ में से छह मैच गंवाए हैं और तीन जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है। अब यह टीम टॉप चार में जगह बनाने के लिए बाकी टीमों के मैच के नतीजों पर निर्भर रहेगी। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट ब्रावो के नाम
वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 159 मैचों में 181 विकेट लिए हैं। 122 मैचों में 170 विकेट लेने वाले लसिथ मलिंगा इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। अमित मिश्रा 166 विकेटों के साथ तीसरे और पीयूष चावला 157 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर हैं। युजवेन्द्र चहल भी 157 विकेट ले चुके हैं और सूची में पांचवें नंबर पर बने हुए हैं। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज मैच विकेट इकोनॉमी
ड्वेन ब्रावो 159 181 8.38
लसिथ मलिंगा 122 170 7.14
अमित मिश्रा 154 166 7.36
पीयूष चावला 165 157 7.88
युजवेन्द्र चहल 122 157 7.55
रविचंद्रन अश्विन 175 152 6.93
भुवनेश्वर कुमार 140 151 7.31
हरभजन सिंह 163 150 7.08
सुनील नरेन 143 150 6.65
जसप्रीत बुमराह 114 135 7.43
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें