फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनराइजर्स के निर्णायक मैच से पहले नेहरा ने लंदन में कराया ऑपरेशन

Wed, 25 May 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल फाइनल में जगह बनाने के लिए पहली बाधा पार करने के वास्ते आज कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना करने उतरेगी, इससे पहले ही उसकी टीम के तेज गेंदबाज ने ऑपरेशन करा लिया।
विज्ञापन


टीम इंडिया और सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अपने घुटने का ऑपरेशन करा लिया है। आईपीएल के एक मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग हो गया था और उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा था।

इसके बाद बीसीसीआई ने इस सीनियर तेज गेंदबाज को सलाह दी थी कि वे अपने दाएं घुटने का ऑपरेशन कराने का सुझाव दिया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें लंदन में एक डॉक्टर से सलाह लेने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन


अब खबर है कि नेहरा ने बीती रात ऑपरेशन करा लिया है। पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंट्रेटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्विटर पर यह जानकारी पोस्ट करते हुए ट्वीट किया है "नेहरा जी ने कल रात लंदन में सफलतापूर्वक ऑपरेशन करा लिया है। वह जल्दी से ठीक हो जाएं।" इस ट्विट को युवराज सिंह ने रिट्विट किया।
  Nehra ji had a successful operation last night in London.Wishing him a speedy recovery👍@BCCI @SunRisers #OrangeArmy pic.twitter.com/ueOpx7e7Fv — VVS Laxman (@VVSLaxman281) 25 मई 2016


बीसीसीआई ने लंदन में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंड्रयू विलियम्स से सलाह लेने का सुझाव दिया था। डॉक्टर विलियम्स से मिलने के बाद उन्होंने सुझाव दिया था कि ऑपरेशन जल्द से जल्द करा लिया जाए।

अमूमन हैमस्ट्रिंग टेंडन की चोट ठीक होने में 3 से 6 महीने लगते हैं। इसलिए माना जा रहा है कि नेहरा का बतौर क्रिकेटर करियर अब समाप्ति की ओर है। हालांकि कहा जा रहा है कि संन्यास के बाद वह टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं।

नेहरा ने 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन वह लगातार चोटों के जूझते रहे। उन्होंने देश के लिए 120 वनडे, 17 टेस्ट और 23 टी-20 मैच खेले हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें