फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरा के बयान से बढ़ी विराट कोहली की चिंता, मोहम्मद शमी के बारे में बोल दी इतनी बड़ी बात

Mon, 30 Jul 2018 01:47 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
shami and kohli
विज्ञापन

टी-20 और वन-डे के बाद अब टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान कप्तान विराट कोहली अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की इंजरी को लेकर भी काफी परेशान हैं। इन दोनों की गैर-मौजूदगी में उमेश यादव और मोहम्मद शमी पर पर ही फॉस्ट बॉलिंग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन


वहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने टेस्ट शुरू होने से पहले मोहम्मद शमी की गेंदबाजी पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। नेहरा ने कहा कि गेंदबाद मोहम्मद शमी को उनकी फिटनेस पर काम करने की जरूरत है। इतना ही नहीं, नेहरा ने कहा कि मौजूदा स्थिति में शमी 8-9 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर सकता।

ईएसपीएन के एक शो में बातचीत करते हुए नेहरा ने कहा कि शमी की फिटनेस को देखते हुए उन्हें लंबी रेस का घोड़ा नहीं माना जा सकता है। शमी के अलावा नेहरा ने इशांत शर्मा के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा इशांत शर्मा भी 10 से ज्यादा ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकते।
विज्ञापन


नेहरा ने कहा, 'शमी को उनकी फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत है। उनका घुटना ठीक नहीं है। उन्होंने हाल ही में अधिक क्रिकेट नहीं खेला है। कप्तान विराट कोहली को भी शमी पर ध्यान देना होगा। वह इशांत की तरह नहीं, जो लगातार आठ से नौ ओवर तक गेंदबाजी कर सकें। वह छह से सात ओवर तक गेंदबाजी कर सकते हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें